सीतामढ़ी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष शफीक खान को दी श्रद्धांजलि
तेजस्वी यादव सीतामढ़ी पहुंचे और राजद के दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफीक खान के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। tejashwi yadav sitamarhi visit: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को सीतामढ़ी पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत मोहम्मद शफीक खान के स्वजन से मुलाकात की। तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
कब्रिस्तान पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद तेजस्वी यादव मेहसौल आजाद चौक स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। यहाँ उन्होंने मोहम्मद शफीक खान की कब्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-1793191425898.webp)
रोशन यादव के आवास पर गए
इसके बाद तेजस्वी यादव जिला मुख्यालय डुमरा में युवा राजद के जिलाध्यक्ष रोशन कुमार यादव के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने रोशन यादव की दिवंगत माता के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की और शोकाकुल स्वजन को सांत्वना दी।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सीतामढ़ी आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए थे। इस यात्रा के दौरान जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में राजद समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।
