सीतामढ़ी मेंं जन्माष्टमी की रात किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुंह बांध घर के पास छोड़ गए आरोपित
सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने गई 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्म तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
1: 30 बजे रात को उसकी भतीजी रोते हुए घर आई
तीनों आरोपित जबरन बगीचा में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया
संवाद सहयोगी, नानपुर (सीतामढ़ी)। थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत लड़की की चाची ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इसमें कौरिया रायपुर गांव निवासी नागेंद्र भगत के पुत्र सुशील कुमार, छोटे भगत के पुत्र मनीष कुमार एवं गौरा गांव निवासी गोपी साह के पुत्र सुबोध कुमार को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि चार सितंबर की शाम वे अपनी 13 वर्षीया भतीजी के साथ श्रीकृष्णजन्माष्टमी मेला देखने शाम को गई थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण दोनों मेले में बिछड़ गए।
उसके मोबाइल पर संपर्क करने के बावजूद वह फोन नहीं उठा रही थी। उसके बाद करीब 1: 30 बजे रात को उसकी भतीजी रोते हुए घर आई और घटना की सारी जानकारी दी।
उसने बताया कि मेला से घर आने के क्रम में तीनों आरोपित उसे जबरन बगीचा में ले गए जहां सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके साथ मारपीट भी की।
उसके बाद मुंह बांध कर घर के पास छोड़ दिया। थानाध्यक्ष देवब्रत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
यहां बता दें कि दो दिन पूर्व गुरुवार की देर शाम ही नगर थाना क्षेत्र के भासर पिकेट अंतर्गत इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। वह अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए सीतामढ़ी आई थी, जहां टेंपू में बैठाकर उसे सरेह में ले जाया गया जहां तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इन दोनों मामलों में अबतक किसी के आरोपित को गिरफ्तार भी नहीं किया जा सका है।
