Move to Jagran APP

हक के लिए संगठित हो करें संघर्ष : विश्वनाथ

बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सीतामढ़ी का नौंवा जिला सम्मेलन का आयोजन रविवार को स्थानीय रेडक्रॉस भवन में शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM (IST)
हक के लिए संगठित हो करें संघर्ष : विश्वनाथ
हक के लिए संगठित हो करें संघर्ष : विश्वनाथ

सीतामढ़ी। बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सीतामढ़ी का नौंवा जिला सम्मेलन का आयोजन रविवार को स्थानीय रेडक्रॉस भवन में शुरू हुआ। झंडोत्तोलन एवं शहीद की वेदी पर पुष्पांजलि कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। झंडोत्तोलन गायत्री देवी ने किया। सम्मेलन के खुले सत्र का उदघाटन करते हुए महासंघ के राज्याध्यक्ष विश्वनाथ ¨सह ने अंतरराष्ट्रीय स्थिति और राष्ट्रीय स्थिति पर चर्चा करते हुए सरकार की जनविरोधी नीति की आलोचना की। उन्होंने सीतामढ़ी के कर्मचारियों को संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। प्रतिनिधि सत्र का उदघाटन करते हुए महासंघ के महामंत्री शशिकांत राय ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। कहा कि महाराष्ट्र एवं राजस्थान के बहादुर किसानों ने आत्महत्या का रास्ता छोड़ आंदोलन का रास्ता अपना कर राज्य सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। समान काम का समान वेतन नहीं मिल रहा है। पेंशन समाप्त कर दिया गया। संविदा पर नियुक्ति रूक नहीं रही है। आशा, ममता, कुरियर एवं संविदा पर नियुक्त शिक्षक संघर्ष कर रहे हैं। इसे लेकर अभा राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ और बिहार राज्य अरापत्रित कर्मचारी महासंघ निरंतर संघर्षरत है। मौके पर सहायक महामंत्री फूल कुमार झा, गणपति झा, सुरेंद्र चौधरी राज्याध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन, शंभू शरण प्रसाद, दिलीप साह, सुवेश ¨सह, मनोज कुमार ¨सह, आनांद मोहन चौधरी ने भी संबोधित किया। स्वागताध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के स्वागत भाषण के बाद जिला मंत्री रामाशंकर ¨सह ने प्रतिवेदन रखा। सर्वसम्मित से प्रतिवेदन पारित किया गया। संचालन स्वागत मंत्री त्रिलोकी राउत ने किया। इस अवसर पर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ एवं बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का भी जिला सम्मेलन किया गया। इस मौके पर विभिन्न संघों का अगले सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसके तहत विराअरा कर्मचारी महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष पद पर रामाशंकर ¨सह, अध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह, जिला मंत्री त्रलोकी राउत एवं कोषाध्यक्ष पद पर मुरारी लाल कर्ण को चुना गया। इसी तरह अन्य संघों के पदाधिकारी चुने गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.