सीतामढ़ी-नरकटियागंज रेलखंड पर किया गया ट्रेन का स्पीड ट्रायल
नरकटियागंज-सीतामढ़ी रेलखंड के बीच ट्रेनों की अब गति बढ़ेगी।
सीतामढ़ी। नरकटियागंज-सीतामढ़ी रेलखंड के बीच ट्रेनों की अब गति बढ़ेगी। इससे लेट लतीफ हो रही सभी गाड़ियां अब अपने समय से परिचालन करेगी। इसके लिए बुधवार की सुबह ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया। समस्तीपुर मंडल से पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के साथ सहायक मंडल अभियंता अखिलेश्वर मिश्र और पीडब्ल्यूआइ सुरेंद्र प्रसाद के अलावा अन्य रेल कर्मी मौजूद थे। जिनकी मौजूदगी में ट्रेनों कि गति सीमा की ट्रायल किया गया। स्पिट ट्रायल कर रही ट्रेन सुबह के 08.39 बजे नरकटियागंज से खुली और रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सुबह के 09.13 बजे यानी मात्र 32 मिनट में पहुंची है। इस दौरान उक्त ट्रेन की गति सीमा 120 किलो मीटर प्रतिघंटा की थी। वहीं रक्सौल और सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच इस्पिट ट्रायल के दौरान उक्त ट्रेन की गति सीमा 115 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाई गई। यह ट्रेन रक्सौल रेलवे स्टेशन से सुबह के 09.16 मे गतिसीमा ट्रायल को लेकर प्रस्थान की जो सबह के 10.22 मे सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रन मात्र 58 मिनट में सीतामढ़ी पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि नरकटियागंज- रक्सौल के बीच ट्रेन की गति सीमा के बीच 120 किलोमीटर की दूरी है। बीच में कुछ कॉशन भी थे। ट्रेन का परिचालन सफलतापूर्वक 100 किलोमीटर की गति से किया गया। सहायक मंडल अभियंता अखिलेश्वर मिश्र ने बताया कि ट्रायल सफल रहा। पीडब्ल्यूआइ सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आमान परिवर्तन के बाद 12 अगस्त 2018 को इस रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। चूंकि सीआरएस के निरीक्षण में तत्काल इस रेलखंड पर प्रति घंटा 80 किलोमीटर की गति निर्धारित की गई थी। उस गति से परिचालन के साथ करीब दो साल गुजरने के बाद अधिकारियों ने पुन: ट्रैक का जायजा लिया और इस रेलखंड में ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए स्पीड ट्रायल किया गया। स्पीड ट्रायल सफल रहा।