सीतामढ़ी के बथनाहा में युवक को गोली मारी, आपराधिक इतिहास की भी जांच
सीतामढ़ी के बथनाहा में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अविनाश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसका अस्पताल में ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। बथनाहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर मठ के समीप गुरुवार को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अविनाश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल से एक बाइक बरामद की गई है। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार, घायल का लूट, रंगदारी समेत अन्य आपराधिक मामलों में इतिहास रहा है। पुलिस घटना की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोली से जख्मी युवक को शहर के निजी क्लीनिक लाया गया था, जहां डाक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। जिसके बाद पुलिस उसे खोज रही है।
