विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में NH-227 किनारे युवक का शव, सिर पर चोट और पीठ पर रगड़ के निशान से गहराया रहस्य

By Anil tiwariEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 08 Sep 2026 11:51 AM (IST)

सीतामढ़ी के सुरसंड नगर पंचायत में NH-227 किनारे 23 वर्षीय युवक संजीत कुमार का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. सीतामढ़ी में NH-227 किनारे मिला 23 वर्षीय युवक का शव।

  2. मृतक के सिर और पीठ पर चोट के निशान, रहस्य गहराया।

  3. पुलिस दुर्घटना और अन्य पहलुओं पर गहनता से कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। सुरसंड नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एनएच 227 किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बुढ़वा पोखर के किनारे कंकाल बाबा के सटे उत्तर एनएच के पास शव पड़ा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सुरसंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

23 वर्षीय संजीत के रूप में हुई पहचान

पुलिस ने शव की पहचान थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सुरसंड वार्ड 13 स्थित दास मोहल्ला निवासी लालाबाबू दास के 23 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में की है। शव मिलने की सूचना के बाद स्वजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

सिर फटा, पीठ पर मिले रगड़ के निशान

थानाध्यक्ष के अनुसार, युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी पीठ पर भी रगड़ने के निशान पाए गए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। प्रथमदृष्टया पुलिस को आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने या वाहन से गिरने के कारण युवक की मौत हुई हो सकती है।

ऑटो की ठोकर की चर्चा

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, युवक की मौत किसी अज्ञात ऑटो की ठोकर से होने की आशंका है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। दुर्घटना के साथ ही अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा सकती है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।