विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में निगरानी विभाग का एक्शन, रुन्नीसैदपुर मुखिया घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Published: Tue, 10 Mar 2026 02:41 PM (IST)

सीतामढ़ी में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रुन्नीसैदपुर की कौड़िया लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को रिश्वत ...और पढ़ें

निगरानी टीम की गिरफ्त में मुखिया। फोटो जागरण

निगरानी टीम की गिरफ्त में मुखिया। फोटो जागरण

HighLights

  1. रुन्नीसैदपुर मुखिया अवधेश साह रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  2. निगरानी विभाग ने डुमरा कोर्ट के पास दबोचा।

  3. योजना के काम के लिए 16 हजार रुपये मांगे।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। निगरानी विभाग ने मंगलवार की दोपहर एक जिला मुख्यालय स्थित डुमरा कोर्ट परिसर के समीप बड़ी कार्रवाई करते रुन्नीसदैपुर के एक मुखिया को योजना के नाम पर रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया है।

बताया जाता है कि रुन्नीसैदपुर प्रखंड की कौड़िया लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह ने एक व्यक्ति को योजना का काम देने के एवज में 16 हजार रुपये रिश्वत लेने के लिए डुमरा कोर्ट के पास बुलाया था।

निगरानी विभाग ने सूचना का सत्यापन करने के बाद डुमरा कोर्ट के आसपास अपना जाल फैला दिया। जैसे ही मुखिया ने रिश्वत की राशि अपने हाथों में लिया निगरानी विभाग की टीम ने बिना देरी किए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हैं? भागलपुर रेलवे जंक्शन पर भीड़ है, जनरल बोगियों में तो सीट से तीन गुने ज्यादा यात्री चढ़ रहे

यह भी पढ़ें- CM नीतीश की सुपौल यात्रा : बिहार में सियासी बदलाव पर चुप्पी, शिलान्यास और उद्घाटन करने पहुंचे 'सुशासन बाबू'