Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sitamarhi Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: सीतामढ़ी में फिर खिला कमल, BJP के सुनील कुमार पिंटू ने दर्ज की जीत

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 06:36 PM (IST)

    BJP के सुनील कुमार पिंटू ने RJD के सुनील कुमार को 2,500+ वोटों से हराकर सीतामढ़ी सीट जीत ली। 11 नवंबर को मतदान के बाद शुरुआती रुझानों से ही पिंटू ...और पढ़ें

    Hero Image

    सीतामढ़ी सीट से जीते BJP के सुनील कुमार पिंटू।

    डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी। Sitamarhi Vidhan Sabha Election Result 2025 में तस्वीर साफ हो गई है। सीतामढ़ी सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू ने जीत दर्ज कर ली है। अंतिम नतीजों के अनुसार पिंटू ने राजद के सुनील कुमार को 2500 से ज्यादा वोटों से हराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी विधानसभा सीट मिथिला क्षेत्र का सांस्कृतिक केंद्र मानी जाती है और माता सीता की जन्मस्थली होने के कारण इसकी राजनीतिक अहमियत भी काफी है। इस बार मुकाबला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि दोनों ही प्रमुख दल BJP और RJD ने सुनील नाम के उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। बीजेपी की तरफ से सुनील कुमार पिंटू मैदान में थे और राजद की तरफ से सुनील कुमार उन्हें चुनौती दे रहे थे।

    11 नवंबर को हुए मतदान के बाद शुरुआती रुझानों में ही पिंटू ने बढ़त बना ली थी। सातवें राउंड तक उनकी बढ़त लगातार बढ़ती गई और अंतिम परिणाम में भी वही बढ़त निर्णायक साबित हुई। अंततः सुनील कुमार पिंटू ने सीतामढ़ी में जीत अपने नाम कर ली।

    2020 के चुनाव में यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी जबकि 2015 में यहां राजद ने जीत हासिल की थी। इस बार फिर दोनों दल आमने सामने थे लेकिन जनता का भरोसा बीजेपी उम्मीदवार पर ही रहा।