सीतामढ़ी में एसपी ने किया 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कानून व्यवस्था होगी और मजबूत
Bihar Police Posting News: सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 10 ...और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamadhi Police Transfer: जिले में विधि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने 10 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 21 अगस्त को इस संबंध में जिलादेश संख्या 1373/2026 जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत सभी नवपदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने नए स्थान पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
नए थानों में तैनाती
आदेश के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय चौधरी को जिला आसूचना इकाई और अंशु सुमन को गाढ़ा थाना से सुप्पी थाना में महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सह अनुसंधानक बनाया गया है।
पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार को जिला आसूचना इकाई से बथनाहा थाना में अनुसंधानक पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अवर निरीक्षक अमृत कुमार पाल को मेजरगंज थाना, अनुशीला कुमारी को महिला थाना तथा सीमा यादव को अपराध पुलिस कार्यालय में तैनाती मिली है।
अविलंब योगदान का निर्देश
वहीं पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार राय को गाढ़ा थाना में पदस्थापित किया गया है। सहायक अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार को मेजरगंज, अमित कुमार को बाजपट्टी और राहुल कुमार सिंह को रुन्नीसैदपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को अपने नवपदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है और आदेश की प्रतिलिपि संबंधित एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को प्रेषित कर दी गई है।
