विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी और परसौनी के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा नया ROB, जिला मुख्यालय पहुंचना होगा आसान

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:48 PM (IST)

Bihar Road Construction Department: सीतामढ़ी और परसौनी रेलवे स्टेशन के बीच व्यस्त लेवल क्रॉसिंग पर सड़क उपरिगामी पुल (आरओबी) के ...और पढ़ें

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है। फाइल फोटो

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Parsauni ROB: परसौनी और सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित व्यस्त लेवल क्रॉसिंग पर अब सड़क उपरिगामी पुल (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा।

इस परियोजना के तहत पथ निर्माण कार्य के लिए राज्यांश मद में 10049.66 लाख रुपये और रेलवे अंश के रूप में 992.80 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है।

पुल निर्माण निगम करेगा कार्य

पहुंच पथ सहित पूरे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा पूरा कराया जाएगा। इस आरओबी के निर्माण में राज्यांश के अतिरिक्त शेष आवश्यक राशि रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस ओवरब्रिज के बन जाने से स्थानीय आवागमन, क्षेत्रीय व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को नई गति मिलेगी।

फाटक पर भीषण जाम

वर्तमान में ट्रेनों की आवाजाही के दौरान दिन में कई बार रेलवे फाटक बंद करना पड़ता है। इसके चलते क्रॉसिंग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं और भीषण जाम की स्थिति पैदा होती है।

दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को फाटक खुलने के लिए करीब 20 से 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है।

मरीजों को मिलेगी राहत

फाटक बंद होने से सीतामढ़ी सदर अस्पताल या अन्य उच्च केंद्रों के लिए रेफर मरीजों की एंबुलेंस अक्सर जाम में फंस जाती है। आरओबी तैयार होने के बाद एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को रेलवे ट्रैक पर रुकना नहीं पड़ेगा।

इससे गंभीर मरीजों को 'गोल्डन आवर' में बिना किसी बाधा के त्वरित इलाज मिल सकेगा।

सुगम होगी जिला तक कनेक्टिविटी

पुल बनने के बाद परसौनी, बेलसंड और पड़ोसी जिले शिवहर की ओर से सीतामढ़ी कलेक्ट्रेट, कोर्ट और मुख्य बाजार तक आवागमन आसान हो जाएगा।

ग्रामीण इलाकों से हरी सब्जियां, दूध और खाद्यान्न जिला मुख्यालय की मंडियों तक समय पर पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही लेवल क्रॉसिंग समाप्त होने से रेल परिचालन भी अधिक सुरक्षित और तीव्र होगा।

लाखों आबादी को लाभ

इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की करीब तीन से पांच लाख आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा। इसमें परसौनी प्रखंड के दर्जनों गांवों के साथ बेलसंड अनुमंडल और रुन्नीसैदपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

पुल चालू होने के बाद वर्षों पुरानी जाम की समस्या खत्म होगी और लोगों के समय व ईंधन की बचत होगी।