विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitamarhi News: आपसी रंजिश में युवक ने चाकू से गोदकर दादा की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Sat, 23 Aug 2025 05:51 PM (IST)

सीतामढ़ी के बाजपट्टी में एक युवक ने आपसी रंजिश के चलते अपने दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. युवक ने दादा को चाकू मारकर हत्या की |
  2. पारिवारिक रंजिश में हुई हत्या |
  3. पुलिस ने आरोपी पोते को किया गिरफ्तार |

संवाद सूत्र, बाजपट्टी (सीतामढ़ी)। आपसी रंजिश को लेकर एक सनकी युवक ने अपने दादा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पथराही गांव निवासी नवल किशोर ठाकुर (62) के रूप में हुई है।

घटना शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे की है। जानकारी के मुताबिक पथराही गांव निवासी नवीन कुमार ठाकुर के पुत्र 30 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार ने अपने दादा नवल किशोर ठाकुर के सीना और पेट में पांच बार चाकू से वार किया।

इसके बाद इलाज के लिए उन्हें सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां उनकी मौत हो गई। तदोपरांत परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

जिसके बाद बाजपट्टी थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन के निर्देश पर बाजपट्टी पुलिस पथराही गांव पहुंची और घटना को अंजाम देने वाले पुरुषोत्तम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बाजपट्टी थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर आरोपी ने अपने दादा की हत्या कर दी।

परिवार वालों के साथ उसका कई माह से विवाद चल रहा था। आरोपी के पिता नवीन कुमार ठाकुर के बयान पर आरोपी पुरुषोत्तम कुमार के खिलाफ बाजपट्टी थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, लेकिन इस घटना में प्रयुक्त किया गया चाकू अभी तक पुलिस को नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक पुरुषोत्तम कुमार 20 अगस्त को पटना से आया था। 22 अगस्त की देर रात करीब 8:00 बजे उसके दादा गांव के ही ठाकुरबाड़ी के हनुमान मंदिर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान आरोपित युवक ने अपने दादा के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

अपने पास रखे हुए चाकू से उसके सीने और पेट में वार कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।