विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में जीविका दीदियों का कमाल, 55 लाख का शुद्ध लाभ कमाकर बनीं आत्मनिर्भर

Published: Sat, 22 Aug 2026 05:55 AM (IST)

Rural Livelihood Bihar: सीतामढ़ी की जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति ने वित्तीय वर्ष में ₹55 लाख का शुद्ध लाभ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जीविका समिति ने 54.99 लाख रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।

  2. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मिली बड़ी सफलता।

  3. वार्षिक आमसभा में भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन हुआ।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Jeevika News: जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

समिति ने अपनी कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास के बल पर वित्तीय वर्ष में 54 लाख 99 हजार 179 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

शुक्रवार को आयोजित वार्षिक आमसभा में दीदियों ने सालभर की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन किया।

आमसभा का औपचारिक शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन समिति अध्यक्ष पवन देवी, सचिव किरण देवी और कोषाध्यक्ष फूलकुमारी देवी ने निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस आमसभा में जीविका जिला कार्यालय से प्रबंधक संचार अभिषेक कुमार, प्रबंधक रोजगार अभिषेक शेखर और प्रशिक्षण अधिकारी सुमार कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही बेलसंड प्रखंड के परियोजना प्रबंधक राम बहादुर पासवान और क्षेत्रीय समन्वयक दिनेश कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

वार्षिक प्रगति का ब्योरा

लेखापाल मालती देवी ने सभी सदस्यों के समक्ष वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन और अंकेक्षण रिपोर्ट विस्तार से पेश की। करीब 55 लाख रुपये के शुद्ध लाभ को महिलाओं के संगठित प्रयास और आर्थिक स्वावलंबन का बड़ा उदाहरण बताया गया।

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए दीदियों ने समिति की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।