सीतामढ़ी घटना की हो न्यायिक जांच : शमशेर
झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से बिहार सहित पूरे देश में असुरक्षा का माहौल है।
सीतामढ़ी । झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से बिहार सहित पूरे देश में असुरक्षा का माहौल है। सीतामढ़ी की घटना की अब तक सरकार द्वारा न्यायिक जांच नहीं कराया जाना सरकार के मंसूबे को उजागर करता है। घटना के बाद जिस तरह से सीतामढ़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं आम-आवाम ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए शहर में शांति व सदभाव बनाने की पहल की वह सराहनीय है। सीतामढ़ी की घटना की न्यायिक जांच एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि इस तरह की कोई घटना की पुनरावृति नहीं हो। वे रविवार को कारगिल चौक स्थित शिवहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष असद के आवासीय परिसर में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस सीतामढ़ी घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजा एवं मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी के साथ साजिशकर्ता के नाम उजागर करने की मांग करती है। कहा कि मां जानकी की धरती सीतामढ़ी देश-दुनिया को अमन व शांति का पैगाम देती रही है। लेकिन कुछ लोगों ने राजनीतिक साजिश के तहत यहां अशांति फैलाने का प्रयास किया। कांग्रेस अनेकता में एकता के लिए संकल्पित है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा सहित एनडीए के नेता घबराकर देश में अस्थिरता पैदा करने की साजिश कर रहे हैं। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता कभी कामयाब नहीं होने देंगे। 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। राफेल हो या सृजन घोटाला को कांग्रेस ने ही उजागर किया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला एवं शिवहर जिलाध्यक्ष असद ने संयुक्त रूप से कहा कि सीतामढ़ी की घटना से मां जानकी की धरती शर्मसार हुई है। लेकिन कांग्रेस ने लोगों के सहयोग से विरोधियों की साजिश को नाकाम कर अमन-शांति बहाल करने का काम किया है। मौके पर सीतामढ़ी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, जिला प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, पूर्वी चंपारण युवा राजद जिलाध्यक्ष हामिद रजा, सीतामढ़ी युवा राजद जिलाध्यक्ष रौशन यादव, शिवहर कांग्रेस प्रभारी विजेंद्र यादव, ध्रुव नारायण ¨सह, निशांत ¨सह एवं संतोष पासवान आदि मौजूद थे।