विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में रातो नदी का कहर, एनएच 227 पर बाढ़ का पानी; आवागमन ठप

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:56 AM (IST)

Rato River Water Level Rise: सीतामढ़ी में रातो नदी में उफान के कारण सुरसंड के भिट्ठामोड़-चोरोत एनएच 227 पर ढाई ...और पढ़ें

भिट्ठामोड़-चोरौत एनएच 227 पर बह रहा रातो नदी का पानी। फोटो: जागरण

 भिट्ठामोड़-चोरौत एनएच 227 पर बह रहा रातो नदी का पानी। फोटो: जागरण

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Flood News Update: सुरसंड के भिट्ठामोड़-चोरोत एनएच 227 पर ढाई फीट पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है। इस जलजमाव और तेज धार के कारण वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रातो नदी में उफान

सुरसंड की दिवारी मतौना पंचायत के सीमियाही गांव में रातो नदी के तटबंध का निर्माण कार्य अधूरा है। तटबंध अधूरा होने से नदी में अचानक उफान आने के कारण पानी सीमियाही गांव के आसपास के इलाकों में फैल गया है।

बाढ़ से रास्ते बंद

रविवार की देर शाम रातो नदी के जलस्तर में अचानक काफी वृद्धि दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही गांव की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर पानी का तेज बहाव जारी है।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में गंडक ने बढ़ाई चिंता, तीन दर्जन गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी; ट्रैक्टर-बैलगाड़ी से पलायन