सीतामढ़ी में ई शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही, 5 लाख से अधिक बच्चों की योजनाओं पर संकट
Student Attendance Verification: सीतामढ़ी में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर छात्रों की उपस्थिति सत्यापन में लापरवाही के कारण 5.34 लाख बच्चे सरकारी ...और पढ़ें

एचएम और बीईओ को सीधे तौर पर जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। E Shikshakosh Portal : सीतामढ़ी जिले के सरकारी स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सत्यापन न होने से 5.34 लाख बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
इस गंभीर लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। डीपीओ सुजीत कुमार दास ने सभी प्रधानाध्यापकों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
डीपीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी
डीपीओ ने निर्देश दिया है कि 5 अक्टूबर तक हर हाल में 75 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थिति वाले बच्चों का पोर्टल पर सत्यापन पूरा किया जाए।
यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होता है तो संबंधित एचएम और बीईओ को सीधे तौर पर जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने इसे कार्य के प्रति घोर उदासीनता करार दिया है।
अब तक महज 1 लाख सत्यापन
जिले में अब तक केवल 423 विद्यालयों और 56 प्रखंड स्तरीय इकाइयों द्वारा ही बच्चों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया है।
इसके तहत केवल 1,01,465 छात्र-छात्राओं का ही डेटा अपडेट हो सका है, जबकि 5,34,650 बच्चे अब भी प्रक्रिया से बाहर हैं। पूर्व में दिए गए फोन और लिखित निर्देशों के बावजूद इस कार्य में हीला-हवाली की गई।
