विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में रंगदारी मांगने पहुंचे हथियारबंद बदमाश, ग्रामीणों ने एक को दबोचा

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:47 PM (GMT+05:30)

सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में बालू-गिट्टी व्यवसायी से रंगदारी मांगने पहुंचे दो हथियारबंद बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ...और पढ़ें

पुलिस उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से बदमाशों की बाइक भी बरामद की गई है।

पुलिस उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से बदमाशों की बाइक भी बरामद की गई है।

HighLights

  1. सीतामढ़ी में व्यवसायी से रंगदारी मांगने का प्रयास।

  2. हथियारबंद दो बदमाशों में से एक पकड़ाया।

  3. ग्रामीणों ने बदमाश को पुलिस के हवाले किया।

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। Sitamarhi Extortion Case: डुमरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड नंबर 43 में सोमवार की शाम बालू-गिट्टी व्यवसायी से रंगदारी मांगने और जान से मारने की नीयत से हथियार लेकर पहुंचे दो बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को डुमरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से बदमाशों की बाइक भी बरामद की गई है।

हथियार देख भागे व्यवसायी

जानकारी के अनुसार, अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश बसंतपुर स्थित बालू-गिट्टी व्यवसायी मोहम्मद रजी उल्लाह की दुकान पर पहुंचे थे।

आरोप है कि दोनों हथियार लेकर पहुंचे और व्यवसायी को धमकाते हुए रंगदारी की मांग की। हथियार देखकर रजी उल्लाह शोर मचाते हुए दुकान से बाहर भागे।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश हथियार लेकर मौके से फरार हो गया।

फरार बदमाश की तलाश

पकड़े गए आरोपित की पहचान मिठ्ठू कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उसे डुमरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है।

व्यवसायी मोहम्मद रजी उल्लाह ने घटना की शिकायत डुमरा थाने में की है। पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की बाइक बरामद की है। पुलिस मामले की जांच के साथ फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।