विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में डायल 112 पुलिस वाहन की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:06 PM (IST)

सीतामढ़ी में डायल 112 पुलिस वाहन की टक्कर से घायल युवक दीपक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Dial 112 Accident: जिले में डायल 112 पुलिस वाहन की ठोकर से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य सड़क को आवापुर चौक के समीप जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर लोग पुलिस के विरुद्ध कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

इलाज के दौरान हुई मौत

नगर परिषद जनकपुर रोड के जैतपुर मोहल्ला निवासी सकलदेव मुखिया के पुत्र दीपक कुमार (20) बीते नौ सितंबर को बाइक से सीतामढ़ी जा रहे थे।

आरोप है कि आवापुर चौक के समीप डायल 112 पुलिस वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जख्मी दीपक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात दीपक की मौत हो गई।

sitamarhi dial 112 police vehicle accident youth death road block 1

शव पहुंचते ही आक्रोश

मौत के बाद स्वजन दीपक का शव लेकर घर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित लोग शव के साथ आवापुर चौक पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ जाम खबर लिखे जाने तक जारी था।

लोग डायल 112 पुलिस वाहन के विरुद्ध कार्रवाई और मृतक के स्वजन को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। पुपरी थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार लोगों को समझाने और जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुटे हैं।