विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी के सोहरवा में 112 की पुलिस टीम बुलाकर हमला, कई जवान व ग्रामीण जख्मी

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:24 PM (IST)

सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव में डायल-112 की टीम पर हमला किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और ...और पढ़ें

सोनबरसा में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस जवान।

सोनबरसा में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस जवान।

HighLights

  1. सोहरवा गांव में डायल-112 टीम पर हुआ हमला।

  2. हमले में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण हुए जख्मी।

  3. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, सोनबरसा (सीतामढ़ी)। सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव में शुक्रवार की रात किसी मामले को लेकर डायल-112 की टीम को बुलाकर उसपर हमला कर दिया गया।

टीम के गांव पहुंचते गांव के कुछ असामाजिक तत्व पुलिस टीम पर टूट पड़े। अचानक हुए इस हमले में कई महिला पुलिस जवान समेत कुछ ग्रामीण में जख्मी और चोटिल हो गए। इससे वहां काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

पुलिस टीम की ओर से घायलों में अवर निरीक्षक पुनीत कुमार महिला पुलिस जवान प्रीति कुमारी व होमगार्ड जवान चंद्रकेतु कुमार शामिल हैं। वहीं इस दौरान चोटिल दो तीन ग्रामीणों को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर उन्हें भी अस्पताल ले गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा समेत आसपास के कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसबी के जवानों को भी बुलाया गया और फिर एएसपी सह डीएसपी आशीष आनंद और सदर एसडीएम आनंद कुमार भी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद स्थिति किसी प्रकार स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। घायल पुलिस जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद गांव में पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

इधर, पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि गांव में दो पक्षों के बीच किसी मुद्दे को लेकर मारपीट हो रही थी।

इसी बीच किसी ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। जैसे ही डायल 112 की पुलिस टीम वहां पहुंची लाठी डंडे से लैश महिला पुरुषों ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है।