विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पुलिस इंस्पेक्टर समेत दो घायल

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:33 PM (IST)

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में एनएच-22 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार ...और पढ़ें

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिस निरीक्षक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिस निरीक्षक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

संवाद सहयोगी, रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Road Accident: जिले में एनएच-22 पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव स्थित कटरा मोड़ के समीप हुए इस हादसे में बाइक सवार पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार समेत दो लोग घायल हो गए। राकेश कुमार सीतामढ़ी पुलिस केंद्र में पदस्थापित हैं।

एसकेएमसीएच रेफर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रुन्नीसैदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिस निरीक्षक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

कार सवार भी घायल

हादसे में कार सवार सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला गांव निवासी कुमार राम एकवाल सिंह भी घायल हो गए। बताया गया कि वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

उनके पुत्र इलाज के लिए उन्हें कार से पटना ले जा रहे थे। इसी दौरान कटरा मोड़ के समीप कार की बाइक से टक्कर हो गई।

दोनों वाहन जब्त

दुर्घटना के बाद घायल कुमार राम एकवाल सिंह को भी प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बुलेट मोटरसाइकिल (बीआर06सीएस/7461) और कार (बीआर06बीटी/2796) को अपने कब्जे में ले लिया है।