सीतामढ़ी में बाइक मैकेनिक को गोली मारी, हालत गंभीर, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बाइक मैकेनिक रेयाज अंसारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। सुरसंड थाना क्षेत्र में एनएच 227 स्थित बनौली धर्मकांटा के समीप अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बाइक मैकेनिक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव निवासी बाइक मैकेनिक रेयाज अंसारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रेयाज अंसारी को किसी ने बाइक मरम्मत कराने के बहाने कुम्मा गांव से सुरसंड बुलाया था। बुलावे पर जब वे अपनी बाइक से सुरसंड की ओर जा रहा था, तभी बनौली धर्मकांटा के समीप पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे वे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना सूचना मिलते ही पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
