आतंकी गतिविधियों को ले स्टेशन पर चलाया जा रहा सर्च अभियान
सीतामढ़ी। आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर समस्तीपुर रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने अपने मंडल के सभी रेलवे सुरक्षा बल कार्यालयों को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।
सीतामढ़ी। आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर समस्तीपुर रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने अपने मंडल के सभी रेलवे सुरक्षा बल कार्यालयों को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। स्टेशन पर हर आने जाने यात्रियों पार कड़ी निगाह रखने को कहा है। इसके आलोक में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के कमांडर धर्मेन्द्र कुमार अपने उप निरीक्षक पीके झा, एएसआई टी शिव बहादुर तथा सुरक्षा बल के साथ रेववे स्टेशन के अलावा ट्रेनों में सघन चेकिग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। इनके एक टीम द्वारा स्टेशन पर यात्रियों को रेलवे द्वारा जारी 182 टोलफ्री नंबर के बारे के बता कर जागरूक किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन हो या ट्रेन कहीं भी कोई चीज रखा हुआ दिखाई दे तो तुरंत किसी भी रेल कर्मी को उसकी सूचना देने को कहा जा रहा है। अगर कोई रेल कर्मी दिखाई नहीं दे तो रेलवे द्वारा जारी टोलफ्री नंबर 182 पर एक फोन कर जानकारी देने को कहा जा रहा है। ताकि समय सहते रेल प्रशासन यात्रियों को मदद पहुंचा सके। वहीं, राजकीय रेल थानाध्यक्ष राज कुमार राम अपने एएसआई नरेंद्र कुमार हवलदार नवल कुमार सहित अपने अन्य सुरक्षा गार्ड के साथ रेलवे सर्कुलेटिग एरिया के रास्ते रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रख रहे हैं। इनके सुरक्षा टीम रैक प्वाइंट, रेलवे बुकिग कार्यालय, रेलवे कॉलोनी की भी निगरानी की जा रही है।