विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा
रुन्नीसैदपुर के मोरसंड स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
सीतामढ़ी। रुन्नीसैदपुर के मोरसंड स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत विद्यालय के निदेशक रामभद्र व मुख्य अतिथि बलराम ¨सह ने दीप प्रज्वलित कर की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल के साथ प्रदर्शनी में शामिल हुए। इन नन्हे-मुन्हे बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मॉडल में विज्ञान विषय के प्रति रुचि व सोच की झलक दिखाई पड़ी। प्रतियोगिता में शामिल सभी बाल- वैज्ञानिक अपने विज्ञान मॉडल की प्रस्तुति सहज, सरल व बौद्धगम्य तरीके से की। ऐसा लगता था कि इन बाल वैज्ञानिको में भी विज्ञान के प्रति रुचि है। बच्चों में उभरती उत्सुकता व रुचि विज्ञान विषय के मौजूद शिक्षक -शिक्षिकाओं को भी अचंभित कर दिया। मौके पर मौजूद विद्यालय के निदेशक रामभद्र ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए विज्ञान मॉडलों की सराहना करते हुए शामिल सभी बाल-वैज्ञानिकों को उचित मार्गदर्शन की ओर बढ़ने को प्रेरित किया। वहां मौजूद विज्ञान विषय के विशेषज्ञ बलराम ¨सह, निखिल कुमार, नीरज कुमार, विकास मणी, पुष्पेश भारद्वाज, संजीव कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, शिक्षिका अयुशी सिन्हा ने बच्चों को विज्ञान विषय के प्रति रुचि, नई -नई तकनीकी एवं पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित बातें बता कर बच्चों को विज्ञान विषय से जोड़ने का पूर्ण प्रयास किए।