मानव कतार को लेकर रालोसपा ने निकाली प्रभात फेरी
सीतामढ़ी। मंगलवार की सुबह रोलोसपा जिला इकाई के सदस्य देकुली धाम पहुंचे।
सीतामढ़ी। मंगलवार की सुबह रोलोसपा जिला इकाई के सदस्य देकुली धाम पहुंचे। जहां बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। उसके पश्चात जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आगामी 24 जनवरी 20 को प्रस्तावित मानव कतार के लिए प्रभात फेरी कर जागरूकता फैलाई गई।
वहीं बाद में बाइक रैली के रूप में गांव- गांव का दौरा कर लोगों को मानव कतार के आयोजन का निहितार्थ बताया गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रालोसपा शिक्षा एवं रोजगार मुद्दे को लेकर सरकार को सावधान एवं आवाम को जागरूक करना चाहती है। कहा कि मौजूदा सरकार में इन दोनों अहम विषयों को गौण कर सिर्फ राजनीतिक लाभ की बातें हो रही हैं। जहां एक ओर बच्चों को समुचित शिक्षा नहीं मिल रही वहीं युवाओं को रोजगार के लाले पड़े हैं। आए दिन लोग दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं। कहा कि निर्धारित 24 जनवरी 20 को साढ़े ग्यारह से बारह बजे के बीच जिले के प्रत्येक विद्यालयों के आगे मानव कतार लगाई जाएगी। जिलावासियों का आह्वान किया कि स्वयं के लाभ के लिए इस संवेदनशील अभियान में शामिल करें। मौके पर रालोसपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।