Move to Jagran APP

Sitamarhi News: भारत-नेपाल सीमा पर कन्हौली में डाका, रिटायर्ड शिक्षक के घर से 20 लाख की संपत्ति लूटी

गृहस्वामी मनोज ने बताया कि रात साढ़े बारह बजे डकैत घर के अंदर घुस गए। काफी संख्या में डकैत बाहर खड़े थे। उनके पिता रामस्वरूप मंडल मां और पत्नी को हथियार का भय दिखाकर कमरे में बंद कर दिया।

By Vijay K KumarEdited By: Published: Sun, 02 Oct 2022 12:03 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 03:02 AM (IST)
Sitamarhi News: भारत-नेपाल सीमा पर कन्हौली में डाका, रिटायर्ड शिक्षक के घर से 20 लाख की संपत्ति लूटी
कन्हौली में रिटायर्ड शिक्षक के घर डाका, 20 लाख की संपत्ति लूटी।

सीतामढ़ी, जागरण संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कन्हौली पंचायत के वार्ड-4 में सेवानिवृत शिक्षक राम स्वरूप मंडल और उनके पुत्र चिमनी मालिक मनोज मंडल के घर शुक्रवार रात भीषण डकैती हुई। जेवरात, कैश समेत 18 से 20 लाख की संपत्ति लूटे जाने की सूचना है। 10 से 12 की संख्या में नकाबपोश डकैतों ने घर में घुसते ही परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। भागने के दौरान दहशत फैलाने की नीयत से दो बम भी फोड़े।

loksabha election banner

गृहस्वामी मनोज ने बताया कि रात साढ़े बारह बजे डकैत घर के अंदर घुस गए। काफी संख्या में डकैत बाहर खड़े थे। उनके पिता रामस्वरूप मंडल, मां और पत्नी को हथियार का भय दिखाकर कमरे में बंद कर दिया। फिर एक-एक कर सभी कमरों को खंगाला। गोदरेज तोड़कर जेवरात और कैश लूट लिए।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। छानबीन में कोई सुराग हासिल नहीं हो पाया। श्वान दस्ता भी बुलाया गया था। श्वान दस्ता पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर रूक गया। एसडीपीओ ने बताया कि लुटेरों के भागने की दिशा में सुराग ढूंढने की कोशिश की जा रही है। बहुत जल्द लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी कर लेने की उन्होंने बात कही।

गृहस्वामी ने बताया कि रात करीब बारह बजे कुछ लोग द्वारा दरवाजे को खटखटाने तो खोलकर देखा। 10-12 की संख्या में हाफ पैंट और कच्छा-बनियान पहने हुए थे। हाथ मे लाठी, डंडा व हथियार लिए हुए थे। सामने पड़ते ही कनपट्टी पर हथियार भिड़ा दिए। मेरे पुत्र मनोज मंडल के कमरे में प्रवेश कर सोने की चैन, अंगूठी व एक लाख 67 हजार रुपये लूट लिए।

बहू से लूटे 50 हजार रुपये

बहू से भी 50 हजार रुपये कैश लूटने के बाद सभी को बंधक बना लिए। फिर एक-एक कर सभी कमरे को छान मारा। एक कमरे में गोदरेज रखा हुआ था जिसको तोड़ डाले। उसमें से करीब 30 भर सोना और दो लाख से अधिक कैश लूट लिए। मनोज मंडल ने बताया कि सभी सदस्य सो रहे थे। मेन गेट का ताला काटकर डकैत अंदर आए। फिर दरवाजे पर दस्तक दी।

अन्य डकैत दरवाजे के बाहर निगरानी में थे। मेरे कमरे में घुसकर मेरे गले से सोने की चेन निकाल ली। जब मेरे हाथ में पहनी हुई अंगूठी को निकालने की कोशिश कर रहे थे तो नींद खुल गई। जैसे ही मैं कुछ बोलना चाहा उन लोगों ने हथियार कनपट्टी पर सटा दिया। करीब आधे घंटे तक लूटपाट करते रहे।

इसी बीच एक युवक बाहर निकला। डकैतों ने उसको देखकर बोला भागो नहीं तो गोली मार देंगे। उसने ही कन्हौली थाना पुलिस को सूचित किया। रात्रि गश्ती दल को आते देख डकैत दो बम विस्फोट कर भाग निकले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.