विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम-जानकी पथ में सीतामढ़ी के 35 गांव शामिल, आ गया रूट चार्ट; अयोध्या से जनकपुर तक सुगम होगा सफर

Published: Mon, 02 Feb 2026 05:17 PM (IST)

राम-जानकी पथ में सीतामढ़ी के 35 गांव शामिल किए गए हैं, जो अयोध्या को जनकपुर से जोड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग ...और पढ़ें

राम जानकी पथ में सीतामढ़ी के 35 गांव शामिल। (सांकेतिक फोटो)

राम जानकी पथ में सीतामढ़ी के 35 गांव शामिल। (सांकेतिक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, सुरसंड। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से वाया गोपालगंज, मोतिहारी, शिवहर से मां जानकी की प्रकाट्यस्थली सीतामढ़ी होकर जनकपुर को जोड़ने वाले राम-जानकी पथ में सीतामढ़ी के कुल 35 गांव शामिल किये गये हैं।

जिन गांवों से होकर यह पथ गुजरेगा, उसमें सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के अलावा परसौनी, रीगा, बथनाहा, परिहार एवं सुरसंड प्रखंड के गांव शामिल हैं।

इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सीतामढ़ी के गांवों की सूची जारी की है। राम जानकी मार्ग में मशरख, चकिया, शिवहर, सीतामढ़ी, भिट्ठामोड़ फोरलेन एनएच 27ए, एनच 227 का 146 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू हो जायेगा।

फिलहाल इस सड़क के एलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद थीम इंजीनियरिंग कंसलटेंट को डीपीआर बनाने की जिम्मेवारी दी गयी है।

जानकारी के मुताबिक, राम-जानकी मार्ग का फोरलेन निर्माण करीब 240 किलोमीटर लंबाई में अयोध्या से सीतामढ़ी-नेपाल सीमा तक करने की योजना है. यह बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा के पास मेहरौना घाट से शुरू होकर सीवान, पूर्वी चंपारण होकर भिट्ठामोड़ तक जायेगी।

खास यह है कि इस राजमार्ग में मां जानकी की प्रकाट्यस्थली पुनौराधाम मंदिर भी आयेगा, जहां मां सीतां की भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

अयोध्या से पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और जनकपुर तक आसान हो जायेगा आवागमन

राम जानकी पथ में परसौनी उर्फ परसौनी मैलवार, अंडहारा, बेनीपुर, मदनपुर, देमा, भगवानपुर, बखरी, करनहिया, भौरहा, अन्हारी, पुनौरा, खैरवा, भवदेपुर, भगवानपुर पिपराही, कपरौल सिरोमन, रंजीतपुर, फतहपुर गिरमिसानी, सिरौली, बैराहा, कमलदह, दोस्तपुर, पंडौल उर्फ पंथपाकड़, बथनाहा, तुरकौलिया, सिरसिया, सुतिहारा राम, बखरी, सुरगहिया, अदलपुर, हरारी दुलारपुर, बनौली, बराही, सुरसंड, गोपालपुर, श्रीखंडी भिट्ठा आदि गांव शामिल किये गये हैं।

सीधा और तेज संपर्क 

इस फोर-लेन मार्ग के बनने से गोपालगंज से सीतामढ़ी (पुनौरा धाम) तक के सफर का समय बहुत कम हो जाएगा।

धार्मिक पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा 

इस पथ के माध्यम से अयोध्या से आने वाले श्रद्धालु सीधे पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) और पूर्वी चंपारण के धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे इन जिलों में होटल और गाइड जैसे स्थानीय रोजगार बढ़ेगा।

बुनियादी ढांचे का विकास

नए औद्योगिक हब, लॉजिस्टिक पार्क और पेट्रोल पंप खुलेंगे। इससे जमीन की कीमत बढ़ेगी और शहरीकरण तेज होगा।