Move to Jagran APP

डायन छपरा से मुखिया पद पर जीते राजू कुमार सिंह, पत्नी को मिली शिकस्त

सीतामढ़ी। तीसरे चरण में बथनाहा प्रखंड की तीन पंचायतों में मुखिया के पदों पर सबकी नजर टिकी हुई थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 12:16 AM (IST)
डायन छपरा से मुखिया पद पर जीते राजू कुमार सिंह, पत्नी को मिली शिकस्त
डायन छपरा से मुखिया पद पर जीते राजू कुमार सिंह, पत्नी को मिली शिकस्त

सीतामढ़ी। तीसरे चरण में बथनाहा प्रखंड की तीन पंचायतों में मुखिया के पदों पर सबकी नजर टिकी हुई थी। यहां रिश्ते की जंग में लड़ाई दिलचस्प हो गई थी। लिहाजा, सभी इन सीटों पर चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुक थे। एक जगह पति-पत्नी तो दूसरी जगह मां-बेटी तो कही सास-बहू आमने-सामने थीं। डायन छपरा पंचायत से मुखिया पद के लिए राजू कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी सोनी कुमारी मैदान में थीं। इसी प्रकार सहियारा पंचायत से मुखिया पद के लिए मां अनिता देवी तो पुत्री प्रियंका कुमारी ताल ठोक रही थीं। पंचायती राज के स्थापना काल से अनिता देवी के पति भूपेंद्र साह उर्फ राजा चुनाव लड़ते आ रहे थे पर सफलता हाथ नहीं लगी। 2010 आरक्षण के तहत सहियारा पंचायत सुरक्षित हो गया। 2015 में इस पंचायत से मुखिया पद अति पिछड़ा महिला सीट हो जाने से उनकी पत्नी अनिता देवी दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी थीं तो पुत्री प्रियंका कुमारी भी इस बार भाग्य आजमा रही थीं। इसी तरह डायन छपरा पंचायत में मुखिया पद पर समान्य जाति से राजू कुमार सिंह थे तो उनकी पत्नी सोनी कुमारी उनके सामने लड़ाई में कूद पड़ी थीं। मौदह पंचायत में बहू वंदना देवी अपनी सास कांति देवी के आमने- सामने थीं। मतगणना के बाद आए चुनाव परिणाम में राजू कुमार सिंह 501 मतों से जीत गए। उनकी पत्नी सोनी कुमारी को हार का सामना करना पड़ा। जबकि, सहियारा पंचायत से दूसरी बार मां अनिता कुमारी एवं पुत्री प्रियंका कुमारी एवं मौदह पंचायत से सास कांति देवी तो बहू वंदना कुमारी को हार का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.