Move to Jagran APP

प्रदूषण मुक्त दीपावली :प्रदूषण को बचाने के लिए मनाएं इको फ्रेंडली दीपावली

प्रदूषण अब विश्व स्तर की समस्या बन कर सामने आई है। विश्व के तमाम देश पर्यावरण की रक्षा के अभियान में लग गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 12:01 AM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 12:01 AM (IST)
प्रदूषण मुक्त दीपावली :प्रदूषण को बचाने के लिए मनाएं इको फ्रेंडली दीपावली
प्रदूषण मुक्त दीपावली :प्रदूषण को बचाने के लिए मनाएं इको फ्रेंडली दीपावली

सीतामढ़ी। प्रदूषण अब विश्व स्तर की समस्या बन कर सामने आई है। विश्व के तमाम देश पर्यावरण की रक्षा के अभियान में लग गए हैं। इसके उपायों पर चर्चा हो रही है। जबकि, हम सब अब भी अनजान बने हुए हैं। खास कर दीपों के उत्सव दीपावली के उत्साह में हम पटाखा फोड़ कर व केरोसिन तेल का दीया जला कर इलाके को प्रदूषित कर रहे हैं। दीपावली के उत्साह में हम पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति ध्यान नहीं देते। इस कारण हमारा वातावरण प्रदूषित होता है। प्रदूषण से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है। दैनिक जागरण द्वारा दीपावली को प्रदूषणमुक्त बना कर मनाने की पहल की जा रही है। इस कड़ी में डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह और एसपी विकास बर्मन ने लोगों से इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील की है। :- डॉ. रणजीत कुमार ¨सह, डीएम, सीतामढ़ी : पर्यावरण पर संकट है। प्रदूषण एक बड़ी परेशानी बन कर सामने है। ऐसे में प्रदूषण मुक्त वातावरण को बनाए रखने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर हम अभी नहीं चेते तो आने वाले समय में जीना मुश्किल हो जाएगा। दीपावली खुशियों का पर्व है। खुशियों के दीप जलाए। केरोसिन का दीया जलाकर और आतिशबाजी कर वातावरण को प्रदूषित नहीं करे। शांति और सदभाव के साथ दीपों का उत्सव मनाएं। खुशियों के दीप जलाएं। ऐसा कुछ नहीं करें जिससे पर्यावरण पर संकट उत्पन्न हो। विकास बर्मन, एसपी, सीतामढ़ी : शांति, सदभाव और पर्यावरण की सुरक्षा अहम है। इन तीन चीजों का ध्यान रखें। खुशियों के दीप जला दीपों का उत्सव मनाएं। वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। दीपावली के अवसर पर भी इलाके को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए संकल्प लें। दीपावली मनाएं, खुशियां बांटे। इको फ्रेंडली दीपावली मना कर ही हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.