विश्व पृथ्वी दिवस पर गांव-गांव में किया गया पौधारोपण
मेजरगंज। पृथ्वी दिवस के अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सह मुखिया संघ अध्यक्ष चंदेश्वर नारायण सिंह क
मेजरगंज। पृथ्वी दिवस के अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सह मुखिया संघ अध्यक्ष चंदेश्वर नारायण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सैकड़ों पौधे लगाए। प्रखंड मुख्यालय के सुबोध नगर में सुबोध निधि फाउंडेशन के निदेशक सुबोध सिंह ने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर दर्जनों फलदार पौधे लगाएं। रीगा : प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतू प्रियदर्शनी गुप्ता अपने आवासीय परिसर में वृक्षारोपण की दूसरी तरफ कार्यक्रम पदाधिकारी अफरोज अहमद के नेतृत्व में पंचायत के कई गांव में वृक्षारोपण किया गया।
बोखड़ा, संस: पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रखंड के ग्यारह पंचायतों में मनरेगा के तहत पांच हजार पौधे लगाए गए। प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में प्रमुख प्रतिनिधि सीताराम यादव, उप प्रमुख आफताब आलम मिटू, पीओ संतोष प्रसाद, पीटीए राकेश द्विवेदी एवं पीआरएस जैलेन्दर सिन्हा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।
भिट्ठामोड़ : श्रीखण्डी भिट्ठा पूर्वी,पश्चिमी कोरियाही,डयोढाबारी और दिवारी मतौना पंचायतों में जदयू नेताओं ने पौधारोपण किया। सोनबरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद द्वारा स्थानीय कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा स्थल के प्रांगण में 25 पौधे लगाए गए।