Move to Jagran APP

विष्णुपुर मुख्य पथ में जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोग

परिहार - भिसवा मुख्य पथ में विष्णुपुर गांव स्थित महारानी स्थान के समीप महीनों से लगा जलजमाव की समस्या अब लोगों के लिए नासूर बन गया है।

By Edited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 01:35 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 01:35 AM (IST)
विष्णुपुर मुख्य पथ में जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोग

सीतामढ़ी। परिहार - भिसवा मुख्य पथ में विष्णुपुर गांव स्थित महारानी स्थान के समीप महीनों से लगा जलजमाव की समस्या अब लोगों के लिए नासूर बन गया है। समस्या का समाधान नहीं होने के कारण रोजाना लोगों को करीब सौ मीटर में फैले इस जलजमाव को पार कर आने - जाने की विवशता बनी हुई है। हालत इतनी खराब है कि इस जलजमाव के कारण प्रतिदिन कोई न कोई राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बावजूद ग्रामीणों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

loksabha election banner

पांच साल से है समस्या : ग्रामीण बताते हैं कि करीब पांच साल से लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। हल्की बारिश में ही यहां जलजमाव हो जाता है। जो महीनों तक समाप्त नहीं हो पाता। इस दौरान लोग नारकीय जीवन जीने को विवश होते हैं। यहां बता दें कि भारत - नेपाल सीमा से जुड़े होने के कारण इस पथ पर यातायात का काफी दबाव रहता है। वहीं इस रास्ते से उच्च विद्यालय खैरबा विष्णुपुर व मध्य विद्यालय विष्णुपुर उत्तरी के सैकड़ों छात्र - छात्राओं का आना - जाना रहता है।

छात्रों ने किया था सड़क जाम : बताते चलें कि गत वर्ष इसी समस्या को लेकर छात्रों ने सड़क जामकर जमकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने शीघ्र समस्या के निदान का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक किसी स्तर पर कोई पहल नहीं हो सकी है।

नाला का कर लिया गया अतिक्रमण : ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में सड़क किनारे नाला हुआ करता था। जिससे यहां का पानी निकलता था। लेकिन बाद में कुछ लोगों ने नाला को भरकर अतिक्रमण कर लिया। जिसके बाद से जलजमाव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के निदान के लिए अधिकारी से लेकर विधायक व सांसद से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.