ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
शहर के रामपदार्थ नगर स्थित स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 11:21 PM (IST)
सीतामढ़ी। शहर के रामपदार्थ नगर स्थित स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक रंगोली बना कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दो-दो बच्चों का एक टीम बनाई गई। जिसमें प्रथम स्थान श्रुति एवं साख्या, द्वितीय स्थान जयशी तथा तृतीय स्थान शिवानी एवं काजल को मिला। प्राचार्य आशा कुमारी ने पाठ्य-पुस्तक, डिक्शनरी एवं मेडल देकर सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। चेयरमैन प्रो.नरेंद्र कुमार ने केरोसिन रहित व चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार के लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से अपील करते हुए संकल्प लेने की सलाह दी। कार्यक्रम संचालन में भारत भूषण, शिवम, सुनिल, ¨प्रस कुमार का विशेष सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें