Move to Jagran APP

तय अवधि में लक्ष्य पूरा नहीं होने पर दंडित होंगे अधिकारी : डीएम

सीतामढ़ी। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बथनाहा प्रखंड में संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त की। 30 नवंबर तक हर हाल में अधिकारियों को लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। अन्यथा जिम्मेदारी तय कर अधिकारियों को दंडित करने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 12:58 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:26 AM (IST)
तय अवधि में लक्ष्य पूरा नहीं होने पर दंडित होंगे अधिकारी : डीएम
तय अवधि में लक्ष्य पूरा नहीं होने पर दंडित होंगे अधिकारी : डीएम

सीतामढ़ी। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बथनाहा प्रखंड में संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त की। 30 नवंबर तक हर हाल में अधिकारियों को लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। अन्यथा जिम्मेदारी तय कर अधिकारियों को दंडित करने की चेतावनी दी। डीएम ने गुरुवार को बथनाहा प्रखंड और अंचल कार्यालय के अलावा कृषि कार्यालय तथा कॉमन सेंटर का निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यालय पहुंचे लोगों से बात कर उनकी परेशानी सुनी। साथ ही आम जनता से प्रखंड में संचालित योजनाओं का फीड बैक लिया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय में बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। योजनाओं की उपलब्धि बेहद निराशाजनक पाए जाने पर डीएम भड़क गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हर हाल में 30 नवंबर तक योजनाओं का लक्ष्य हासिल करने का आदेश दिया। आवास व पेंशन योजना तथा शौचालय प्रोत्साहन राशि वितरण की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, सीओ वकील सिंह, पीओ कुमार चंद्रशेखर, बीएओ विश्वनाथ चौधरी, स्वच्छता समन्वयक भारत कुमार व रणधीर कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे। डीएम के तकरीबन दो घंटे के निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय में हड़कंप की स्थिति रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.