Move to Jagran APP

व्यापार मंडल चुनाव को ले नामांकन दाखिल

प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Oct 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2017 03:01 AM (IST)
व्यापार मंडल चुनाव को ले नामांकन दाखिल
व्यापार मंडल चुनाव को ले नामांकन दाखिल

सीतामढ़ी। आगामी 17 अक्टूबर को होने वाले व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। ग्रुप ए-बी अंतर्गत कुल 13 पदों के लिए कुल 14 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन पर्चा भरा जिसमे विजय कुमार साह एवं राम गणेश राय शामिल हैं। वही सदस्य पदों पर 12 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें मो. ईरशद, अशोक कुमार चौधरी, राजनारायन ¨सह, सोनी देवी, सुधीर भटनागर, किरण देवी, श्रवण पासवान, दिनेश राय, राम कैलाश राय, मो. शमीम, नुरुल हुदा, लाल बाबू मंडल समेत अन्य शामिल हैं। सहायक निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ¨सह ने बताया कि सभी का नामांकन पत्र दाखिल कर लिया गया है।

loksabha election banner

मेजरगंज : प्रखंड कार्यालय में शनिवार को व्यापार मंडल सहयोग समिति के विभिन्न पदों के चुनाव को ले नामांकन दाखिल किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुमन ¨सह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार यादव के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए डुमरी कला गांव निवासी चंदन कुमार, प्रबंध समिति पद के लिए मोहन कुमार ¨सह, सुधा ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, पप्पू पासवान, सुजीत कुमार एवं अविनाशचंद्र ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय तीन बजे तक इन लोगों के विरुद्ध और कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के समर्थकों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। किसी और द्वारा इन लोगों के विरुद्ध नामांकन दाखिल नहीं करने पर समर्थकों ने निर्विरोध अध्यक्ष और सदस्य होने पर फूल माला पहनाकर सभी को बधाई दी। पूर्व प्रमुख राकेश कुमार ¨सह, समाजसेवी राजीव रंजन उर्फ राजू ¨सह, अखिलेश ¨सह पप्पू,कांग्रेस युवा नेता रितेश रमन ¨सह, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार काजू,विनोद कुमार ¨सह सहित प्रवक्ताओं ने कहा कि समाज सेवी चंदन कुमार के व्यापार मंडल में आने के बाद प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा मेजरगंज के किसानों के हित में व्यापक कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर उमेश ¨सह, रमेश ¨सह, सुजीत झा, रामचंद्र प्रसाद, पंकज झा,संतोष कुमार ¨सह, अशोक कुमार ¨सह आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रीगा : व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकारणी सदस्य के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन हुए हैं। जिसमें नरेंद्र ¨सह शैलेंद्र प्रसाद एवं चंदेश्वर पूर्वे शामिल हैं । वही कार्यकारणी सदस्य के लिए छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिसमे रामवृक्ष महतो, सुबोध कुमार, शुकन साहनी,भूपेंद्र ¨सह पुकार राम एवं अनूठा लाल पंडित शामिल हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और मंगलवार तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। सभी कुछ ठीक-ठाक रहा तो 17 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा एवं मतगणना भी उसी दिन होगा।

सुरसंड : प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्वाचन भवन में शनिवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी परमानंद साह, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर श्यामकिशोर मिश्र, मिथिलेश कुमार मीठू ने नामांकन दाखिल किया। वही प्रबंध कार्यकारणी समिति के सदस्य 8 पदों में रागनी यादव, संजय पासवान, मोहमद तस्लीम अख्तर, फकीरा राम, गोपाल वारीक, डा.कमलेश झा, रामहृदय कुमार, जवाहर लाल महतो ने नामांकन दाखिल किया। प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी साह ने बताया कि चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

सुप्पी : सुप्पी प्रखंड व्यापार मंडल सहयोग समिति मंडल व्यापार अध्यक्ष पद व छह सदस्यीय कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए नामांकन बीडीओ कार्यालय में किया गया। अध्यक्ष पद के लिए कोठिया राय पैक्स अध्यक्ष शंभू शंकर भोला ने अपना नामांकन दाखिल किया। कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों में मात्र चार के लिए ही नामांकन हुआ। बरहरवा से पैक्स अध्यक्ष रामेश्वर राय ,ससौला पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार पाठक,हरपुर पीपरा पैक्स अध्यक्ष तेज नारायण ¨सह,मोहनी मंडल पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार समेत चार ने सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। दो सदस्य पद रिक्त रहने की संभावना है।

रुन्नीसैदपुर : व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए किसान वर्ग से राकेश कुमार ¨सह एवं सुनील कुमार ¨सह ने अपना नामांकन प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार चौबे के पास दाखिल किया। सदस्य पद के लिए सुधांशु शेखर, नवीन कुमार, जितेन्द्र कुमार, उमाशंकर ¨सह, सुधीर कुमार ¨सह, गोनउर पासवान, विश्वनाथ पूर्वे, अशोक कुमार राय, सुंदेश्वर साह, जगतनन्दन ¨सह, कामेश्वर प्रसाद ¨सह, चन्दकिशोर प्रसाद ¨सह,रामनारायण ¨सह,शरदानन्दन ¨सह एवं उर्मिला सिन्हा ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.