नेपाल के फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार के सीतामढ़ी सुरक्षित पहुंचे
Nepal Flash Flood Rescue: नेपाल में आई आकस्मिक बाढ़ में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार और सीतामढ़ी ...और पढ़ें

राहत व बचाव कार्य के बाद नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के तीर्थयात्री सीतामढ़ी लाए गए। सौ. जिला प्रशासन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Nepal Flash Flood Rescue: नेपाल में आई आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों को शुक्रवार को सुरक्षित सीतामढ़ी लाया गया।
इस संकट को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने तुरंत बिहार सरकार से संपर्क साधा था। राज्य सरकार के निर्देश और समन्वय के आधार पर सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह राहत अभियान चलाया।
सीमा पर पुख्ता व्यवस्था
जिला प्रशासन की विशेष टीम ने नेपाल सीमा पर पहुंचकर सभी 106 तीर्थयात्रियों को अपनी सुरक्षा घेरे में लिया और एस्कॉर्ट करते हुए सीतामढ़ी पहुंचाया।
सीमावर्ती भिट्ठा मोड़ स्थित भिट्ठा थाना परिसर में सभी यात्रियों के ठहरने के साथ भोजन और शुद्ध पेयजल का समुचित प्रबंध किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर रहकर सभी बुनियादी आवश्यकताओं की निरंतर निगरानी की।
घर वापसी की तैयारी
प्रशासन अब सभी तीर्थयात्रियों को पूर्ण सुरक्षा और सहयोग के साथ सकुशल महाराष्ट्र भेजने की पुख्ता तैयारी कर रहा है। सुरक्षित निकाले जाने पर भावुक तीर्थयात्रियों ने बिहार सरकार और सीतामढ़ी जिला प्रशासन की तत्परता व संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया।
इस बचाव अभियान के दौरान सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, पुपरी एसडीएम, डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
