Move to Jagran APP

राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

सीतामढ़ी। पूर्व मंत्री सह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर शाही का सीतामढ़ी आगमन पर राजोपट्टी स्थित परिसदन में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 12:32 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 12:32 AM (IST)
राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

सीतामढ़ी। पूर्व मंत्री सह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर शाही का सीतामढ़ी आगमन पर राजोपट्टी स्थित परिसदन में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामबाबू साह ने किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री शाही को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के प्रति आभार जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष शाही ने कहा कि पार्टी हमेशा आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्ष में है। संशय की स्थिति एनडीए में उत्पन्न हो गई है। एक तरफ 15 फीसद तो दूसरी ओर 85 फीसद का मुकाबला करना केंद्रीय नेताओं के लिए मुश्किल हो गया है। एनडीए के लोग फूट डालो शासन करो की नीति व नीयत पर पुन: मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। जो भविष्य ही तय करेगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ आए प्रदेश महासचिव शकील अहमद ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में शासन प्रशासन बेलगाम है। 15 वर्ष के शासनकाल में भ्रष्टाचार की ऐसी हवा बही कि शिष्टाचार खत्म हो गया। किसान-मजदूर बदहाल हैं। सरकारी विभाग में अल्प मानदेय पर काम करने वाले कर्मियों को हटाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री शाही को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवार ने सही समय पर सही निर्णय लिया है। इसका लाभ लोक सभा चुनाव में देखने को मिलेगा। मौके पर सत्येंद्र मंडल, अतीन, महेश प्रसाद, अनिल कुमार, विजय कुमार, कमरूल अंसारी, रामजी साह, शंकर सुमन, किशोर कुमार व विमलेश कुमार शाही सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.