Move to Jagran APP

Sitamarhi News: नगर निगम के मेयर व उप मेयर पद अनारक्षित, चुनाव की तैयारी जोरों पर

निगम के पहली बार चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। वही वार्ड वार संभावित प्रत्याशियों के बीच चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। नगर परिषद के कार्यकाल में वार्ड पार्षद बने कई चेहरे फिर से अपना वजूद कायम करने की जुगत में लग गए हैं।

By Kumar KanahaiEdited By: Ajit kumarPublished: Fri, 09 Sep 2022 12:54 AM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2022 12:56 AM (IST)
Sitamarhi News: नगर निगम के मेयर व उप मेयर पद अनारक्षित, चुनाव की तैयारी जोरों पर
नगर निगम में कुल 46 वार्डों के लिए 184 बूथों पर एक लाख 63 हजार 794 मतदाता हैं। फाइल फोटो

सीतामढ़ी, जासं। नगर निगम सीतामढ़ी के लिए मेयर व उपमेयर का पद अनारक्षित हो गया है। वहीं, नगर परिषद जनकपुर रोड के मुख्य पार्षद का पद अनारक्षित अन्य तथा बैरगनिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ है। उप मुख्य पार्षद पद के लिए जनकपुर रोड व बैरगनिया अनारक्षित अन्य के लिए हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को आरक्षण रोस्टर की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नगर निकाय चुनाव का बिगूल फूंका गया है। चुनाव में किसी तरह की समस्या न हो इसको लेकर जिला प्रशासन बूथ लेवल तक तैयारी कर रहा है।

loksabha election banner

नगर निगम में कुल 46 वार्डों के लिए 184 बूथों पर एक लाख 63 हजार 794 मतदाता हैं। नगर पंचायत बेलसंड में कुल 13 वार्डों के लिए 21 बूथों पर 15 हजार 260 मतदाता हैं। नगर परिषद जनकपुर में 25 वार्डों के लिए 49 बूथों पर 32 हजार 694 मतदाता हैं। नगर परिषद बैरगनिया में कुल 26 वार्डों के लिए 48 बूथों पर 33 हजार 966 मतदाता हैं। सीतामढ़ी के उप निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि  नगर निगम के लिए मेयर व उप मेयर सीट अनारक्षित समान्य रखा गया है। नगर निगम चुनावी मोड में आकर तैयारी में जुटा हुआ है। लोगों को किसी भी तरह की अफवाह से बचने की जरूरत है।

वार्ड वार आरक्षण रोस्टर जारी होने के साथ बढ़ने लगा चुनावी पारा

सीतामढ़ी। नगर निगम वार्ड वार आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अब इसके पहली बार चुनाव की ओर कदम बढ़ चले हैं। नवगठित नगर निगम के पहली बार चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। वही, वार्ड वार संभावित प्रत्याशियों के बीच चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। नगर परिषद के कार्यकाल में वार्ड पार्षद बने कई चेहरे फिर से अपना वजूद कायम करने की जुगत में लग गए हैं। वहीं, नगर निगम के वार्ड में जुड़े कई ग्रामीण इलाके के संभावित प्रत्यशी जो पूर्व में पंचायत की राजनीति में सक्रिय थे वे अबनगर निगम के नए फ्रेम में अपने को ढालने में लग गए हैं। नगर निगम के 46 वार्ड में करीब एक दर्जन ग्रामीण इलाके नगर निगम में शामिल हो गए हैं। नगर निगम चुनाव के लिए निगम क्षेत्र में 46 वार्ड में कुल 184 बूथ बनाए गए हैं। डीडीसी विनय कुमार को निर्वाची अधिकारी बनाया गया है। इन कुल एक लाख 63 हजार 794 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन बूथों का जल्द ही भौतिक सत्यापन किया जाएगा। मालूम हो कि 133 वर्ष का सफर पूरा कर सीतामढ़ी नगरपालिका अब नगर निगम बन गई है।

सीतामढ़ी नगरपालिका 1882 में अस्तित्व में आई। इसका गठन बिहार एंड उड़ीसा नगरपालिका अधिनियम 1922 के तहत किया गया था। तब शहर में 24 वार्ड हुआ करते थे। वर्ष 1995 से 2000 के बीच 24 से बढ़ाकर 28 वार्ड बन गए। वर्ष 2007 में बिहार नगरपालिका एक्ट 2007 लागू किया गया। इस एक्ट के तहत सीतामढ़ी नगरपालिका को नगर परिषद के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। करीब एक साल पूर्व नगर परिषद नगर निगम बन गया। नगर निगम बनने के बाद इसके वार्डों का गठन किया गया और अब 46 वार्ड बन गए। जिसकी चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.