सीतामढ़ी के मेजरगंज में युवक की सिर कुचलकर हत्या सड़क किनारे मिला शव जांच में जुटी पुलिस
सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय साहिल कुमार सिंह की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव ...और पढ़ें

Majorganj Crime News: पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फोटो: जागरण
HighLights
मेजरगंज में 20 वर्षीय युवक साहिल कुमार सिंह की हत्या।
सिर कुचलकर की गई हत्या, सड़क किनारे मिला शव।
पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी, कारण अज्ञात।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Youth Murder: जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव निवासी अशोक सिंह के 20 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर डुमरी-मोहनी मंडल पथ पर जगीराहां मोड़ के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवक की सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी बुलाया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
