मदरसा का ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, 8 बच्चे घायल
नेपाल के सर्लाही जिला मुख्यालय मलंगवा में संचालित एंग्लो इस्लामिया बो¨डग स्कूल का ऑटो गुरुवार को भारतीय सीमा के चिलरा एनएच 77 के बाइपास के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सीतामढ़ी। नेपाल के सर्लाही जिला मुख्यालय मलंगवा में संचालित एंग्लो इस्लामिया बो¨डग स्कूल का ऑटो गुरुवार को भारतीय सीमा के चिलरा एनएच 77 के बाइपास के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 8 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सोनबरसा अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। ऑटो पर 14 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे नेपाल के त्रिभुवन नगर गांव के रहने वाले हैं। घायल बच्चों में जराना खातून, मुशर्रफ, जमजम खातून, दिलवर रेजा, कासिफ रेजा, अजमुतुन खातून, अनीसा खातुन व फरान खातून शामिल हैं। त्रिभुवननगर से मलंगवा का रास्ता खराब होने के कारण प्रतिदिन बच्चे ऑटो से सोनबरसा होकर मलंगवा मदरसा में पढ़ने जाते हैं। करीब चार बजे वापस आने के क्रम में चिलरा बाईपास पर स्कूल का ऑटो दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक भाग निकला।
पुअनि अनिल कुमार भगत दल बल के साथ अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.निर्मल कुमार ¨सह ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। मदरसा के मौलाना रिजवान अली ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ नेपाल में मामला दर्ज कराया जाएगा।