Move to Jagran APP

बहनोई ने हर बार डुबोई लव मैरिज की नैय्या...साले को जेल हुई: अब कोर्ट परि‍सर में प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे

Love Marriage In Sitamarhi Court Campus बैरगनिया थाना क्षेत्र के आशोगी गांव निवासी अमरनाथ महतो की बेटी अर्चना कुमारी और नरकटियागंज के रहने वाले गोपाल प्रसाद के बेटे राजा कुमार का साल 2016 से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 4 नवंबर 2022 को दोनों...

By Jagran NewsEdited By: Prateek JainPublished: Sat, 20 May 2023 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2023 11:26 PM (IST)
बहनोई ने हर बार डुबोई लव मैरिज की नैय्या...साले को जेल हुई: अब कोर्ट परि‍सर में प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे
सात साल का प्‍यार...एक कदम से जेल पहुंचा प्रेमी: अब सीतामढ़ी कोर्ट परिसर में उसी प्रेमिका से रचाई शादी

डुमरा (सीतामढ़ी), संवाद सूत्रआपने अबतक कई शादियां देखी होंगी लेकिन सीतामढ़ी शहर में शनिवार सुबह हुई एक शादी अनोखी और सुर्खियो में है। 

loksabha election banner

दूल्हे मियां के हाथ में हथकड़ी और रस्सी लगी थी, पुलिस वालों ने उसको पकड़ रखा था। बंधे हाथ से लड़का दुल्हन की मांग भर रहा था। 

प्रेमी जोड़े के बीच दीवार बने स्वजन भी इस शादी के गवाह बने और सब बेहद खुश थे। कैदी दूल्हे की शादी की पूरी कहानी विस्तार से... 

कोर्ट ने दिया शा‍दी प्रेमी जोड़े की शादी कराने का आदेश

प्रेमिका के अपहरण के आरोप में प्रेमी जेल में बंद है, उसी के साथ शनिवार को प्रेमिका ने सात फेरे लिए। जेल प्रशासन का कहना है कि कोर्ट से आदेश मिला था कि युवक राजा कुमार की शादी कराई जाए, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई। 

युवक छह नवंबर, 2022 से जेल में बंद है, उस पर धारा 376 व 504 के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट के आदेश पर अदालत परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। दुल्हे ने हथकड़ी और रस्सी लगे हाथ से प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और उसे मंगलसूत्र पहनाकर सातों जन्म साथ जीने और मरने का वादा किया। 

दुल्हा गोपाल प्रसाद का पुत्र राजा कुमार नरकटियागंज का रहने वाला है, उसका विवाह बैरगनिया थाना क्षेत्र के अशोगी निवासी अमरनाथ महतो की पुत्री अर्चना कुमारी से हुई। 

लड़के पर लड़कीवालों ने दर्ज कराया था अपहरण-दुष्‍कर्म का केस

आरोपी इसी लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में पिछले नवंबर से जेल मे बंद है तथा कई बार लड़की से शादी करने की गुहार लगा चुका था, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए दोनों की शादी का आदेश दिया था। 

इस विवाह के गवाह के तौर पर दोनों पक्ष के वकील सहित एडिशनल पीपी कामेश्वर प्रसाद, वकील सुरेंद्र प्रसाद सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे। दुल्हन के पिता अमरनाथ महतो ने कन्यादान किया।

अपनी बहन के गांव आते-जाते लड़की के संपर्क में आया राजा

दरअसल, लड़के को जेल से लाया गया था। इसलिए शादी की रस्म के दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और रस्सी थी। हालांकि, बाद में उसे निकाल दिया गया। दोनों की कोर्ट कैंपस स्थित शिव मंदिर में शादी हुई।

इस शादी में लड़की के घरवाले तो शामिल हुए, लेकिन लड़के के परिवार से कोई नहीं आया। कोर्ट के आदेश पर अदालत परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। 

लड़के ने हथकड़ी और रस्सी लगे हाथ से प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और उसे मंगलसूत्र पहनाया। इस शादी में लड़की के घरवाले तो शामिल हुए, लेकिन लड़के के परिवार से कोई नहीं आया। 

दुल्‍हन के भाई ने बताई लव स्‍टोरी...

दुल्हन के भाई सुशील कुमार ने बताया कि राजा कुमार की बहन की शादी अशोगी गांव में विनोद वालिया से हुई है, जहां लड़के का आना-जाना लगा रहता था। 

2016 से आने-जाने के क्रम में दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोनों में प्रेम हो गया। 2 नवंबर, 2022 को राजा कुमार ने उसकी बहन को शादी करने की नीयत से रक्सौल कोर्ट बुलाया, लेकिन राजा के बहनोई की जिद और मनाही के कारण शादी नहीं हो सकी। 

लड़के के बहनोई ने बनाया शादी न करने का दबाव

लड़के के बहनोई ने शादी न करने का दबाव बनाया। तीन नवंबर को राजा लड़की को छोड़ने सहियारा थाना अंतर्गत ओरलहिया भाई की ससुराल आया। तब पंचायती बैठी, जिसमें लड़के ने दो महीने बाद शादी करने की बात कही, जहां राजा का बहनोई फिर पहुंच गया।

इस बार उसने भी शादी के लिए हामी भर दी, लेकिन जब पंच द्वारा कागजात बनाने की बात कही गई तो परिवार में बात-विचार करने की बात कहकर वहां से निकल भागा।

बहुत इंतजार करने पर जब लड़के वाले नहीं आए तो लड़की पक्ष ने सहियारा थाने पर आवेदन दिया। आरोपी राजा व लड़की को थाने ने अपने कब्जे में ले लिया। 

थाने में जब लड़के से शादी की बारे में पूछा गया तो बहनोई के दबाव में आकर शादी नहीं करने की बात कही, जिसपर लड़की का मेडिकल व कोर्ट में इकबालिया बयान हुआ। 

लड़के के बहनोई ने फाड़े सुलहनामे के कागज

आरोपी राजा ने उसी वक्त शादी के लिए हामी भरी, जिसपर लड़की पक्ष को सूचना दी गई। लोग कोर्ट के सामने सुलहनामे का कागज बनाने लगे। दोनों की शादी की तैयारी होने लगी। तभी लड़के का बहनोई कई आदमी के साथ आकर सुलहनामे का कागज फाड़ बैठा।

शादी नहीं होने देने की बात कहकर सबको धमकाने लगा, जिसके बाद आरोपी राजा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

कुछ दिन पहले दोनों पक्ष द्वारा कोर्ट के सामने शादी की गुहार लगाई गई, जिसपर कोर्ट के निर्देश पर दोनों का विवाह सम्पन्न हुआ। वहां मौजूद वकीलों ने बताया कि शादी के बाद लड़का रिहा कर दिया जाएगा तथा अन्य आरोपियों पर केस चलता रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.