Move to Jagran APP

ठंड का दिखने लगा असर, सावधान रहें

शिवहर, संस : मौसम में अचानक से बदलाव का असर दिखने लगा है। ठंड का बढ़ता सिकंजा लोगों को जल्द घर लौटने पर मजबूर कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 12:56 AM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 12:56 AM (IST)
ठंड का दिखने लगा असर, सावधान रहें
ठंड का दिखने लगा असर, सावधान रहें

शिवहर, संस : मौसम में अचानक से बदलाव का असर दिखने लगा है। ठंड का बढ़ता सिकंजा लोगों को जल्द घर लौटने पर मजबूर कर रहा है। वहीं अब अल्लशुबह कनकनी का असर भी दिखाई देने लगा है। नतीजतन सुबह की सैर पर निकलने वालों को संख्या अब कम होने लगी है। निकलते तो जरुर हैं लेकिन देर से। इधर बाजार में गर्म कपड़ों की मांग में काफी इजाफा हुआ है। शहर से लेकर चौक चौराहों तक ऊनी वस्त्रों की स्थायी एवं चलंत मौसमी दुकानें खुल गई है। लोग-बाग कंबल एवं स्वेटर सहित अन्य ऊनी वस्त्रों की खरीदारी में जुट गए हैं। - रजाई की दुकानों पर भीड़ ठंड की आवक को देखते हुए जगह जगह रूई एवं रजाई की दुकानों पर भी भीड़ दिख रही है। जहां से लोग 500 से 1 हजार 500 रुपये तक की रेडिमेड रजाई उपलब्ध है। - रजाई के बजाय कंबल की बढ़ी मांग रजाई की बिक्री में बीते वर्षों की अपेक्षा गिरावट देखी जा रही है। उसकी जगह लोग रंग बिरंगे कंबल खरीद रहे हैं। जो 200 से 5 हजार तक मूल्य पर उपलब्ध है। लोग अपने बजट के अनुसार गरम कपड़े खरीद रहे हैं

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.