Move to Jagran APP

Highlights: सीतामढ़ी की 5 में 3 विधानसभा सीटों पर भाजपा-जदयू गठबंधन की जीत, राजद ने दो पर जमाया कब्जा

Bihar Chunav 2020 Resultsपरिहार बाजपट्टी सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर और बेलसंड सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना के नतीजे आ चुके हैं। जानें सीतामढ़ी जिले के सभी विधानसभा सीटों की मतगणना की ताजा स्थिति और किस दल का काैन प्रत्याशी बन रहा विधायक।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 05:23 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 03:46 AM (IST)
Highlights:  सीतामढ़ी की 5 में 3 विधानसभा सीटों पर भाजपा-जदयू गठबंधन की जीत, राजद ने दो पर जमाया कब्जा
रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पंकज कुमार मिश्रा निर्वाचित किए गए।

सीतामढ़ी, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 Results: तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मंगलवार, 10 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए गए। सीतामढ़ी जिले के विधानसभा क्षेत्रों में पड़े मतों की गिनती के लिए सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी डुमरा में मतगणना हुई। दैनिक जागरण-Jagran.com पर आप बिहार के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम को जान सकते हैं। यहां आपको सीतामढ़ी जिले के परिहार, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर और बेलसंड विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे की जानकारी दी जा रही है। साथ ही 2015 में इन सीटों पर किसने जीत दर्ज की थी, ये भी जान सकते हैं।

loksabha election banner

Parihar Chunav 2020 Results Live Updates

परिहार विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी डुमरा में हुई। ईवीएम में बंद मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना में भाजपा की गायत्री देवी ने राजद की रितू जायसवाल को हरा दिया है। परिहार विधानसभा चुनावी मैदान में कुल 13 प्रत्याशी थे। 2015 के चुनाव में भाजपा की गायत्री देवी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद के डॉ. रामचंद्र पूर्वे को पराजित किया था। गायत्री देवी को 66, 388 और रामचंद्र पूर्वे को 62, 371 मत मिले थे। 

  • पार्टी                         प्रत्याशी            प्राप्त मत
  1. भाजपा                     गायत्री देवी            73343 (विजयी)
  2. राजद                      रितू जायसवाल       71614

Bajpatti Chunav 2020 Results Live Updates

बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र में पड़े मतों की गिनती 8 बजे शुरू हुई। यहां 7 नवंबर को तीसरे चरण में मतदान हुआ था। मुख्य मुकाबला जदयू की डॉ. रंजू गीता और राजद के मुकेश कुमार यादव के बीच रहा। यहां मुकाबला लगातार काफी नजदीकी चल रहा है।  2015 में जदयू की डॉ. रंजू गीता ने 67, 194 मत प्रापत कर जीत दर्ज की थी। यह क्षेत्र जदयू का गढ़ है। 2010 में भी जदयू ने जीत दर्ज की थी। बीएलएसपी की रेखा कुमारी 50, 248 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर थीं। बाजपट्टी में कुल  3,18,161 मतदाता हैं। 55.72 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतगणना के बाद राजद के मुकेश कुमार यादव निर्वाचित घोषित किए गए। 

  • पार्टी                     प्रत्याशी                 प्राप्त मत
  1. जदयू                  डॉ. रंजू गीता               68658
  2. राजद               मुकेश कुमार यादव        70983 (विजयी) 

Sitamarhi Chunav 2020 Results Live Updates

सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर राजद के सुनील कुमार और भाजपा के डॉ. मिथिलेश कुमार के बीच मुकाबला था। मिथिलेश कुमार को सफलता मिली है। उन्होंने सुनील कुमार को हरा दिया है। 2015 के चुनाव में राजद के सुनील कुमार ने 81,557 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के सुनील कुमार पिंटू को पराजित किया था। यहां कुल 2, 92, 021 मतदाता हैं। 

  • पार्टी                      प्रत्याशी प्राप्त               मत
  1. राजद                     सुनील कुमार              78093
  2. भाजपा                  डॉ. मिथिलेश कुमार      90039 (विजयी) 

Runnisidpur Chunav 2020 Results Live Updates

रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सामने आ गया है। यहां से जदयू के पंकज कुमार मिश्रा निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने राजद की मंगीता देवी को शिकस्त दी है। इस क्षेत्र में यादव, भूमिहार और मुस्मिल मतदाताओं का हमेशा से वर्चस्व रहा है।  2015 के चुनाव में राजद की मंगीता देवी ने जीत दर्ज की थी। यहां 2,80,726 मतदाता हैं। 3 नवंबर को मतदान हुआ था। कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे।

  • पार्टी                     प्रत्याशी                     प्राप्त मत
  1. जदयू                  पंकज कुमार मिश्रा        73037  (विजयी)
  2. राजद                 मंगीता देवी                  48189

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार

Belsand Chunav 2020 Results Live Updates

बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से राजद के सुनील कुमार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने जदयू की सुनीता सिंह चाैहार को पराजित किया। 2015 में जदयू की सुनीता सिंह चाैहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने लोजपा के नासिर अहमद को पराजित किया था। यहां कुल 2,65, 252 मतदाता है। इस चुना में चुनाव में  52.38 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 15 प्रत्याशी खड़े थे। मुकाबला राजद और जदयू के बीच हुआ। राजद के सुनील कुमार जितने में सफर रहे। 

  • पार्टी                           प्रत्याशी                      प्राप्त मत                   
  1. जदयू                     सुनीता सिंह चाैहान            35997
  2. राजद                     सुनील कुमार                    49682 (विजयी)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.