नारी के बिना पुरुष का जीवन अधूरा
अक्षय नवमी के अवसर पर शांतिनगर डुमरा लेन 8 स्थित रामू चौधरी के आवासीय परिसर में विश्व मानव जागरण मंच के बैनर तले शांतिनगर विकास समिति की ओर से महिला मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
सीतामढ़ी। अक्षय नवमी के अवसर पर शांतिनगर डुमरा लेन 8 स्थित रामू चौधरी के आवासीय परिसर में विश्व मानव जागरण मंच के बैनर तले शांतिनगर विकास समिति की ओर से महिला मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्नी देवी ने की। इस अवसर पर मंच के संस्थापक समाजसेवी अमित कुमार उर्फ माधव चौधरी की पत्नी जाह्नवी चौधरी ने कहा कि नारी वह शक्ति है जो पुरुष जीवन में प्रेरणा स्त्रोत का काम करती है। बिना नारी की भूमिका के न समाज का विकास संभव है और न ही कोई परिवार व देश दुनिया आगे बढ़ सकता है। नारी के बिना प़रुष का जीवन अधूरा है। नारी शक्ति स्वरूपा है जो मां, पत्नी, बहन व बेटी के रूप में समाज एवं मानव जाति को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। लेकिन यह आश्चर्य का विषय है कि इस देश में महिलाओं को उचित सम्मान नहीं दिया जाता है। समाज में लोग महिला को एकमात्र अपने भोग का साधन समझ रखे हैं। कारण है कि हम मां, बहनों को अपने अधिकार का पूर्ण ज्ञज्ञन नहीं है। आज देश में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार, अनाचार, दुराचार व व्यभिचार किया जाता है। उसका मूल कारण है कि देश में पार्टी तंत्र की सरकार है। 1952 से आज तक जितने भी सरकारे आई वह महिलाओं के हित की बात केवल कागज की फाइल तक ही रखा। यह जनक नंदनी मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली है यहीं से व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत 2019 लोक सभा चुनाव में होगी। चुनचुन देवी ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। चुनाव में आज महिलाएं संकल्प लें कि वे जनदलीय प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ माधव चौधरी को चुन कर व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत करें। मौके पर पम्मी देवी, प्रियंका देवी, मुन्नी देवी, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, अर्चना देवी, नूतन देवी, अनुराधा देवी, रानी देवी, भारती देवी, नीलम देवी, पूनम देवी, मधु ठाकुर, चुनचुन पांडेय, शशि देवी, निर्मला देवी, फुलकुमारी देवी, कंचन देवी व सुधा देवी आदि मौजूद थीं।