Move to Jagran APP

आपसी सहमति से किया गया भूमि विवादों का निपटारा

सीतामढ़ी। पुपरी थाना कार्यालय में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 12:16 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 12:16 AM (IST)
आपसी सहमति से किया गया भूमि विवादों का निपटारा
आपसी सहमति से किया गया भूमि विवादों का निपटारा

सीतामढ़ी। पुपरी थाना कार्यालय में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई की गई। वैसे तो कई फरियादियों का विवाद भूमि विवाद को लेकर काफी समय से चल रहा था। लेकिन आज के जनता दरबार मे जैतपुर मोहल्ला के दो भाइयों के बीच का मामला छाया रहा। सीओ कृष्ण कुमार सिंह और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने दोनों भाई कृष्णमोहन प्रसाद एवं मोहन प्रसाद को चल रहे विवाद को आपसी समझौता के तहत बंटबारा करने का आदेश दिया। हरदिया निवासी राघवेन्द्र झा बनाम गंभीरीया देवी के बीच चल रहे भूमि विवाद में दूसरा पार्टी नहीं रहने के कारण आगे की तारीख दी गई। न्यायालय में सुनील कुमार मितल बनाम सुशील शिवहरे के बीच चल रहे विवाद को आदेश आने तक उस भूमि पर किसी तरह का निर्माण नहीं किए जाने का आदेश देते हुए दोनों पक्ष पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई। सीओ ने बताया कि लोगो में जागरुकता आ रही है। कुछ लोग चाहते हैं कि जनता दरबार मे समस्या का समाधान हो। ताकि कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़े। ऐसे लोगों की समस्याओं का समाधान भी आपसी समझौते के तहत कर दिया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में लोगों का रुझान दिख रहा है। यहां दोनों पक्ष को सभी प्रकार से संतुष्ट कर रास्ता निकलते हुए आपसी सहमति से मामले का निपटारा किया जाता है। कई विवादित मामले ऐसे भी होते हैं जिनका समाधान दोनों पक्ष द्वारा नहीं किए जाने के बाद निरोधात्मक कार्रवाई या फिर कोर्ट को भेजा जाता है। मालूम हो कि भूमि विवाद की अधिकता और उसके निष्पादन में काफी कमी को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा थानों में हर शनिवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आदेश दे रखी है। सरकार का मानना है कि भूमि विवाद के कारण विधि व्यवस्था की समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। यहां तक की हत्याएं भी हो जाती हैं। इसलिए सीओ और थानेदार अपने-अपने इलाके के भूमि विवाद का निपटारा करेंगे। भूमि विवाद का हल नहीं होने पर निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे। मौके पर कई पक्षकार मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.