विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में जमुरा नदी बनी काल, आठ वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

Published: Wed, 20 May 2026 05:31 PM (IST)

सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र में जमुरा नदी में नहाते समय आठ वर्षीय आयुष कुमार की डूबने से मौत हो ...और पढ़ें

गहरे पानी में चले जाने की वजह से हादसा हुआ। प्रतीकात्मक फोटो

गहरे पानी में चले जाने की वजह से हादसा हुआ। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सीतामढ़ी में जमुरा नदी में बच्चा डूबा।

  2. आठ वर्षीय आयुष कुमार की हुई दर्दनाक मौत।

  3. सोनदही गांव में पसरा गहरा मातम।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Jamura River Accident: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई।

जमुरा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से आठ वर्षीय आयुष कुमार की जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

स्नान के दौरान हुआ हादसा

घटना सुरसंड थाना क्षेत्र की कररबाना पंचायत अंतर्गत सोनदही गांव स्थित जमुरा नदी के ब्रह्मस्थान टोल घाट की है। मृतक की पहचान सोनदही गांव वार्ड संख्या-9 निवासी सुरेन्द्र राय के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव के कई बच्चे और किशोर बुधवार दोपहर नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान आयुष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

बच्चों के शोर पर जुटे ग्रामीण

साथ में स्नान कर रहे बच्चों ने जब आयुष को डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू की।

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आयुष को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक मुकेश कुमार और विनोद कुमार पुलिस बल के साथ सोनदही गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।