कृषि कर्मशाला में दी गई धान के उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित नेहरू भवन में शनिवार को किसान कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को धान की खेती के लिए नवीनतम तकनीक की जानकारी दी गई।
सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित नेहरू भवन में शनिवार को किसान कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को धान की खेती के लिए नवीनतम तकनीक की जानकारी दी गई। डीएम एम रामचंद्रूडू और अपर निदेशक शष्य धनंजय त्रिपाठी ने इसका उदघाटन किया। मौके पर मौजूद भूमि संरक्षण बिहार के निदेशक गुलाब यादव, डीएओ अनिल कुमार यादव, आत्मा के परियोजना निदेशक देवेंद्र सिंह, पौधा संरक्षण विभाग के सहायक निदेशक अनिल कुमार, उद्यान के सहायक निदेशक परवीन कुमार यादव, नाबार्ड के प्रबंधक, कृषि वैज्ञानिक और सभी बीएओ, किसान सलाहकार, तकनीकी प्रबंधक और प्रगतिशील किसान मौजूद थे। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने धान का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पंक्ति में ही धान लगाने, समय से बुवाई-सिचाई करने, जल प्रबंधन के साथ श्री विधि से धान की खेती, जीरोटीलेज और सीड ड्रिल के उपयोग की जानकारी दी गई। डीएम ने किसानों को बेहतर तकनीक के जरिए अधिक से अधिक उत्पादन करने की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि उत्पादन में वृद्धि कर किसान अपनी आर्थिक स्थिति सु²ढ़ कर सकते हैं।