मोदी सरकार में गरीब, पिछड़ों के जीवन स्तर में हुआ सुधार : भाजपा
घर-घर जन संपर्क पद यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने वार्ड 6 एवं 7 में अभियान चला कर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
सीतामढ़ी। घर-घर जन संपर्क पद यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने वार्ड 6 एवं 7 में अभियान चला कर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। टोली का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो.उमेशचंद्र झा ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि साढ़े चार साल के मोदी सरकार में देश का चौमुखी विकास हुआ है। देश में गरीब, पिछड़े लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। घर-घर शौचालय निर्माण, बिजली, उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन व आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक स्वास्थ्य का लाभ गरीबों को मिला है। वहीं, मुद्रा योजना के माध्यम से बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार मिला है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. झा ने राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की खेती करती है। देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी कांग्रेस देश को धोखा देती है और संसद में झूठ बोलती है। मौके पर रागनी ठाकुर, शिवशंकर प्रसाद, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र पासवान, संजीव पासवान, अनिल साहु, रत्नेश साह, मोहित आनंद, विकास पासवान, निर्मल व्याहुत, मनोज शक्ति, सुजय ¨सह व दिलीप पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।