विभिन्न प्रखंडों में बनाई गई मानव श्रृंखला
बेलसंड (सीतामढ़ी) संस जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के तहत अनुमंडल क्षेत्र में मानव मानव श्रृंखला बनाई गई।
बेलसंड (सीतामढ़ी) संस: जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के तहत अनुमंडल क्षेत्र में मानव मानव श्रृंखला बनाई गई। एसडीओ रामानुज प्रसाद के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मियों के अलावा स्कूली बच्चों आदि शामिल थे। बेलसंड- परसौनी पथ एवं बेलसंड -रुन्नीसैदपुर पथ में मानव श्रृंखला बनाई गई। तीन कि.मी में बनाई गई मानव श्रृंखला
बैरगनिया(सीतामढ़ी) संस: जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति के समर्थन व बाल विवाह तथा दहेज प्रथा सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु रविवार को भारत नेपाल सीमा से विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। यह श्रृंखला प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य मार्ग से होते हुये,आबकारी चौक, कन्या मध्य विद्यालय,जौहरिमल उच्च विद्यालय ,पटेल चौक,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए नंदबारा गांव तक करीब तीन किलामीटर तक बनाई गई। इसमें डीपीओ शिवनाथ रजक,उप समाहर्ता सह परिक्ष्मान बीडीओ सोनी कुमारी, सीडीपीओ रंजना कुमारी,नप कार्यपालक पदाधिकारी शशिभूषण मिश्रा,अंचलाधिकारी अमित कुमार,प्रखंड प्रमुख नीलम जायसवाल,नगर पंचायत अध्यछ वीणा देवी,उपाध्यक्ष गणेश चौधरी,पूर्व उपाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता,नगर पार्षद उर्मिला देवी,पूर्व अध्यक्ष मो,बशीर अंसारी,नगर पार्षद रामबाबू चौधरी,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रिस गुप्ता,भाजपा के मोहन सिंह, प्रमोद महतो, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रसाद,भाजपा नेता दीपलाल बघेला,प्रधानाध्यापक मोहन सिंह ,नीरज जायसवाल, मुखिया श्रवण साह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। मानव श्रृंखला को ले लोगों में दिखा उत्साह
रीगा(सीतामढ़ी)संस: जल जीवन हरियाली नशा मुक्ति बाल विवाह समाप्ति एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में रविवार को मानव श्रृंखला बनाई गई। मेन रोड में नरहा बभनगामा पुल से तपस्वी नारायण दास जी महाराज के मुख्य द्वार तक मानव श्रृंखला बनाए गए मानव श्रृंखला में बीडीओ नीतू प्रियदर्शनी गुप्ता सीओ राम उरांव थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया प्रमुख प्रतिनिधि रणधीर प्रसाद सिंह बिजली विभाग के कनीय अभियंता अवनीश कुमार सिंह चीनी मिल के महाप्रबंधक शशि गुप्ता मुख्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश धामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ धनंजय कुमार, सुदर्शन सेंट्रल स्कूल के निर्देशक रूद्रेश कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि बिदेश्वर पासवान शामिल हुए। मेजरगंज से कुआरी मदन ने बनाई गई मानव श्रृंखला
मेजरगंज: जल जीवन हरियाली नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा बाल विवाह के तत्वावधान में आयोजित मानव श्रृंखला में प्रखंड के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान जगह-जगह शिक्षक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम मॉनीटरिग करती रही। जबकि प्रखंड मुख्यालय से सटे मेजरगंज थाना से कुंवारी मदन के बीच मानव श्रृंखला की आंशिक झलक ही दिखी। बीडीओ द्वय अमर कुमार, संजय कुमार, सीओ चंदन कुमार इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा, प्रमुख आशा सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, एसआई अखिलेश कुमार, मुखिया चंदेश्वर नारायण सिंह, लालबाबू सिंह, देवेंद्र पासवान, शिवजी साह, चंदा सिंह, सरिता सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल थे। सुप्पी 19 कि.मी में बनी मानव श्रृंखला
सुप्पी: प्रखंड क्षेत्र के नरहा पुल चौक से ढेंग बागमती बंशी चाचा पुल तक तथा ससौला से मड़पा अशोगी तक कुल 19 किलोमीटर में मानव श्रृंखला बनाई गर्ग। प्रशिक्षु बीडीओ नीलम कुमारी ने बताया कि मानव श्रृंखला पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत सभी लोग आय और इसमें भाग भी लिए है.सिर्फ नियोजित शिक्षक इसका विरोध किया है इसका कोई असर नही पड़ा है। सीओ सुधीर कुमार,थाना प्रभारी सुबोध कुमार,पीओ प्रभात झा,बीसीओ बालगोपाल शर्मा,सीडीपीओ रंजना कुमारी,स्वच्छता समन्वयक श्याम कुमार इसके अलावा जिला पार्षद आदित्यमोहन सिंह,नवीन सिंह,जदयू नेता अरुण कुमार सिंह,सत्येन्द्रनारायन सिंह व राणाअशुतोष दीप समेत अन्य लोग मानव श्रृंखला में शामिल थे।