Move to Jagran APP

होली पर्व है वहीं लोकतंत्र में चुनाव महापर्व

होली पर्व को लेकर बिहार सरकार की ओर से छुट्टी भले ही घोषित हो लेकिन इस बार अधिकारियों की इस छुट्टी में भी प्रशासनिक कार्य करना मजबूरी हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 12:55 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 12:55 AM (IST)
होली पर्व है वहीं लोकतंत्र में चुनाव महापर्व
होली पर्व है वहीं लोकतंत्र में चुनाव महापर्व

सीतामढ़ी,। होली पर्व को लेकर बिहार सरकार की ओर से छुट्टी भले ही घोषित हो लेकिन इस बार अधिकारियों की इस छुट्टी में भी प्रशासनिक कार्य करना मजबूरी हो गई है। होली पर्व में यह स्थिति महिला पदाधिकारियों के लिए और भी परेशानी का सबब बन गया है। इस बार होली की घोषित छुट्टी 21 व 22 मार्च को है। लेकिन 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारियों को मुश्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। बावजूद अधिकारियों में उत्साह चरम पर है। लोग कार्यालय व आपस में ही होली के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के उत्सव के लिए खुद को तैयार कर चुके है। प्रस्तुत है महिला अधिकारियों से हुई बातचीत पर आधारित रपट।

loksabha election banner

होली पर्व है लेकिन चुनाव महापर्व

चांदनी सिंह (डीपीओ,आइसीडीएस) : होली के दिन सुबह में परिजनों के साथ होली का आनंद उठाने के साथ जिला कार्यालय में पहुंच जाउंगी। इस बार अपने अधिकारियों के साथ भी सादगी में प्रतिवर्ष की तरह होली के पर्व में मनाने का मन बना रखा है। अभी लोकतंत्र का महापर्व भी जारी है। वहीं बिहार दिवस भी है। इस अवसर पर लोकतंत्र की सफलता को लेकर चुनावी महापर्व की तैयारी को ले आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना भी जरूरी है। श्वेता (सीडीपीओ) : होली के दिन बिहार दिवस होने से थोड़ी परेशानी बढ़ गई है। होली पर्व के अवसर पर घर में महिलाओं की भागीदारी विशेष होती है। यह पर्व ही व्यंजनों व खानपान का पर्व है। बिहार दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों का कर्तव्य बढ़ जाता है। इस दिन अहले सुबह ही घर का कार्य निपटाकर जिला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निश्चय कर लिया है। इस अवसर पर अपने साथी अधिकारियों के साथ होली के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व चुनाव की तैयारी में बढ़-चढ़ कर शामिल होउंगी। डीएम राजीव रौशन ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। केमिकलयुक्त रंगों से परहेज करें और सूखी होली जरूर खेले। होली में जिलेवासियों से अपील है वे भाईचारा और सदभाव के साथ होली का पर्व मनाएं। विधि व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिग कर रहे है और होली में भी इस पर विशेष नजर रहेगी। मौका मिला तो गुलाल के साथ अधिकारियों के साथ ही होली का त्योहार मनाएंगे। सादगी और सदभाव से मनाएंगे होली : एसपी एसपी हरि प्रसाथ एस ने कहा कि होली हुड़दंग नहीं बल्कि हंसी-खुशी एवं सछ्वाव का त्योहार है। होली सादगी के साथ सदभाव पूर्वक पुलिस परिवार के साथ मनाएंगे। विधि व्यवस्था पहली प्राथमिकता है। इस दिन आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने आम लोगों को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में सदभाव कायम रखने की बात कही। सीनियर अधिकारियों के साथ मनेगी होली : सदर एसडीओ सदर एसडीओ सत्येंद्र प्रसाद होली में विधि व्यवस्था पर पूरी नजर रख रहे हैं। कहा कि होली प्रेम और भाईचारा का त्योहार है। लोगों से अपील है कि वे भाईचारा के साथ होली का आनंद उठाए। मौका मिला तो इस अवसर को गंवाए बिना सीनियर अधिकारियों के साथ गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाएंगे। प्रेम और सदभाव से मनाएं होली : सदर डीएसपी डीएसपी सदर कुमार वीर धीरेंद्र ने बताया कि होली प्यार एवं सदभाव का त्योहार है। इसको हमलोगों को आपसी भाईचारा से प्रेम और सदभाव से पूर्वक मनाना चाहिए। हमलोगों से अपील करते हैं कि त्योहार के माध्यम से कुछ उपद्रवी तत्व अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं। अफवाह पर ध्यान नहीं दें। कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाना चाहते हैं। इन सब बातों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया से लेकर उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की नजर है। जिले वासी से अपील है कि सभी लोग सूखी होली खेलें। विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता : डीपीओ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी जयशंकर ठाकुर बताते हैं कि उनकी इच्छा थी कि परिवार एवं बच्चों के साथ होली की खुशियां बांटें। सरकारी नौकरी में पहले कर्तव्यों का निर्वहन करना प्राथमिकता है। होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रथम प्राथमिकता है। कहते हैं कि अगर मौका मिला तो सूखी होली जरूर मनाएंगे। गुलाल के साथ होली खेलना अधिक पसंद है। जहां भी रहेंगे अपने इष्ट मित्रों के साथ बांटेंगे प्रेम : डीएओ

जिला कृषि पदाधिकारी राम किशोर राय बताते हैं कि होली में विधि व्यवस्था को बनाए रखना जरूरी है। अवकाश मिला तो अपने घर पर परिवार में साथ होली का त्योहार मनाएंगे। अगर मौका नहीं मिला तो जहां भी रहेंगे अपने इष्ट मित्रों व कर्मियों के साथ बांटेंगे भाईचारा। सादगी से मनेगी होली : डीईओ जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश्वर यादव बताते हैं कि होली प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। 28 फरवरी को सेवानिवृत हो रहा हूं। इस बार घर पर रहकर ही होली का आनंद लूंगा। परिवार के साथ मनाएंगे होली : डीपीओ डीपीओ प्रेमप्रकाश बताते हैं इस बार होली में घर जाने का मौका मिला और समय साथ दिया तो परिवार के साथ रंगों का त्योहार होली मनाएंगे। पर्व त्योहार के दिन हर कोई को अपने परिवार के साथ उत्सव मनाने की इच्छा होती है। पहले मंदिर जाऊंगा, ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त कर होली के उत्सव में जरूर शामिल होंगे। खेलेंगे सुखी होली : डीपीओ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार बताते है कि होली मनाने का इंतजार हर कोई को होता है। इस दिन मौका मिला तो परिवार के साथ सुखी होली का आनंद देंगे। अपने कार्य के दायित्व का निर्वहन के बाद परिवार के साथ समय बीताएंगे। होली मनाएंगे लेकिन सावधानी के साथ : एफओ अग्निशमन पदाधिकारी शशिकात शर्मा बताते है कि होली के दिन सर्तक रहने की नसीहत मिली है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो सावधानी के साथ बगैर केमिकलयुक्त रंग एवं गुलाल के साथ होली का आनंद लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.