नवीनतम तकनीक के सहारे जैविक खेती करें किसान
पुपरी प्रखंड के कृषि विभाग के ई किसान भवन में रबी अभियान महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सीतामढ़ी। पुपरी प्रखंड के कृषि विभाग के ई किसान भवन में रबी अभियान महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जीरो टिलेज मशीन से रबी की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। रबी फसल दलहन, तिलहन की खेती करने का पूरा प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को नवीनतम तकनीक के सहारे जैविक खेती करने का सलाह दिया गया। किसान निबंधन कार्य, किसान क्रेडिट कार्ड की विशेषता पर प्रकाश डाला गया। वहीं, फसल सहायता अभियान की जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बीडीओ रागनी साहू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ¨सह, उप प्रमुख सगीर, शरणागत ¨सह, कृषि समन्वयक उदय शंकर, संजय कुमार, राजीव रंजन, मुखिया रामशंकर साह, नाथ राय, कमलेश कुमार, महफूज खान समेत भारी संख्या में किसान लोग मौजूद थे।
चोरौत : बीआरसी के सभागार में बुधवार को प्रखंडस्तरीय रवि महोत्सव के अन्तर्गत प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख सतीश मिश्र ने किया । किसानों ने बीएओ व किसान सलाहकारों के क्रिया कलाप पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रखंड के तीन पंचायत क्रमश: चोरौत पूर्वी, पश्चिमी व उतरी पंचायत के किसानों को पिछले वर्ष बाढ़ में बीमित फसल की राशि नहीं मिलना एवं इस वर्ष जिला को सूखा घोषित न होना पदाधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है । किसान भवानंद पाठक ने कृषि वैज्ञानिकों के मौजूद नहीं रहने पर कार्यक्रम को खानापूर्ति बताया। जिला पार्षद विश्वनाथ मिश्र ने किसानो की दर्जनों समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार से मिलने वाले लाभ कागज तक ही सीमित रह जाते हैं। समय पर किसानों को बीज, उचित दर पर खाद, दवा नही मिलता है। वर्तमान मे अन्नदाता किसान आत्मनिर्भर है । कृषी विभाग के कर्मियों ने किसानों को जीरो टिलेज मशीन से खेती करने, उन्नत बीज के उपयोग से कम लागत में अधिक उपज, रासायनिक खाद के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी । मौके पर उप प्रमुख महादेव साह, कृषि समन्वयक बबलू कुमार, भवानंद पाठक, कमल पाठक, पूर्व जिला पार्षद नवल राउत, उत्तम महतो, राजकुमार महतो, संदीप कुमार यादव, रामवृक्ष महतो, किसान सलाहकार संजीव कुमार पंकज कुमार, संजीव मिश्र, कैलाश पासवान, अनिल पूर्वे सहित अन्य उपस्थित थे।