सादगी के साथ सूखी होली का लें आनंद
होली को लेकर प्रशासनिक अधिकारी शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने को लेकर चौकस है।
सीतामढ़ी। होली को लेकर प्रशासनिक अधिकारी शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने को लेकर चौकस है। इस दिन अधिकारी भी अपनी होली सर्तकता के साथ सहकर्मी व अन्य लोगों के साथ मनाएंगे। इस बार होली गुरूवार व शुक्रवार को भी होने की संभावना है। माहौल में शांति व सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हुए पदाधिकारी भी होली के रंग व गुलाल का आनंद लेंगे। हालांकि इस बार शुक्रवार को बिहार दिवस के दिन रंग गुलाल तो नजर नहीं आएगी, लेकिन लोकतंत्र के महापर्व चुनाव की तैयारी को लेकर भी पदाधिकारी कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। होली को उत्साह व भाईचारा के साथ मनाने को लेकर पदाधिकारी ने की आम लोगों से कई आग्रह किए।
मुकुल कुमार गुप्ता (सीतामढ़ी सदर एसडीओ) : सादगी के साथ होली का त्योहार सहकर्मी व लोगों के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिग भी करना है। उन्होंने लोगों से प्रेम और भाईचारा से होली मनाने की अपील की तथा केमिकलयुक्त रंगों से परहेज करते हुए सूखी होली का आनंद लेने का आग्रह किया।
कुमार वीर धीरेंद्र (एसडीपीओ सदर) : होली हुड़दंग नहीं बल्कि हंसी-खुशी एवं सछ्वाव का त्योहार है। होली सादगी के साथ सदभाव पूर्वक मनाएंगे। विधि व्यवस्था पहली प्राथमिकता है। इस दिन आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने लोगों से डीजे बजाने तथा पूर्णरूपेन शराब से परहेज करने की अपील की।