Move to Jagran APP

डीएम-एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

डीएम डॉ रणजीत कुमार ¨सह और एसपी विकास वर्मन ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार को सीतामढ़ी शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 01:08 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 01:08 AM (IST)
डीएम-एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
डीएम-एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

सीतामढ़ी। डीएम डॉ रणजीत कुमार ¨सह और एसपी विकास वर्मन ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार को सीतामढ़ी शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सफाई, स्वच्छ पानी, चेक डैम निर्माण, चें¨जग रूम व चलंत शौचालय आदि के निर्माण कार्यो का जायजा लिया। वही विधि व्यवस्था को लेकर भी कई निर्देश दिए। सभी घाटों पर पुलिस चेक पोस्ट बनाने का निर्देश दिया। कहा कि चेक पोस्ट पर 24 घंटे सिर्फ महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति होगी। डीएम ने सभी घाटों पर सीसीटीवी लगाने के साथ वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया। वहीं मनचलों पर लगाम लगानेके लिए महिला पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिया गया। गौरतलब हो कि जिला प्रशासन ने रेलवे गुमटी से बाईपास तक के क्षेत्र को छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर 15 भागो में बांटा है। सभी यूनिट में कम से कम पांच-पांच पुरुष और महिला कपड़ा चें¨जग रूम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा चलंत शौचालय का भी व्यवस्था कर ली गई है। डीएम ने घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती का आदेश दिया। घाटों पर बांस से बारके¨टग करने, गहरे पानी के पास लाल झंडा लगाने और स्वच्छता से संबंधित बैनर एवम फ्लेक्स लगाने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सभी 15 यूनिट में बने चेक डैम का भी जायजा लिया गया। डीएम ने सभी घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की उपलब्धता हर हाल में करने का निर्देश दिया। डीएम ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अगले 24 घंटे के भीतर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं कहा कि रविवार को भी वे घाटों का निरीक्षण करेंगे। मौके पर उपस्थित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि 300 से अधिक मजदूर दिन-रात सफाई समेत अन्य कार्य में लगे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.